spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Delhi में 1 सितंबर से खुल जाएंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या कहा शिक्षामंत्री ने

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए Delhi की केजरीवाल सरकार ने स्‍कूलों को खोलने का निर्णय किया है। Delhi आपदा प्रबंधन विभाग ने तय किया है कि कक्षा नौवीं से बारहवीं के स्‍कूल पहली सितंबर से खुलेंगे। कक्षा 6 से 8 के स्‍कूल 08 सितंबर से शुरू होंगे।

अनुकूल हालात के अनुसार हुआ फैसला

गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा था कि सरकार जल्द से जल्द स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। सभी हितधारकों से परामर्श करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसी के तहत अनुकूल हालात को देखते हुए निर्णय लिया गया है।

दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि स्कूलों-कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को क्रमवार खोलने की अनुमति दी गई है। एक सितंबर से 9वीं से 12 वीं के स्कूल और कोचिंग संस्थान खुलेंगे।  इसके साथ ही सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को भी खोलने का फैसला किया गया है। सिसोदिया ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा और किसी भी छात्र को स्कूल आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। छात्रों के आने के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी होगी। अभिभावक नहीं देंगे तो आने को मजबूर नहीं होंगे छात्र, अनुपस्थित भी नहीं माने जाएंगे।

Read more:चाल धंसने से युवक की मौत, ऐसे हुआ हादसा

Read more:ट्रेन में TTE को दिल दे बैठी लड़की, धोखा के बाद उठाया ये कदम…

बता दें कि इससे पहले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने बुधवार, 25 अगस्त 2021 को राजधानी के स्कूलों को खोलने को लेकर अपने सुझाव दिल्ली सरकार को सौंप दिये थे और सुझावों में स्कूलों को खोलने की सिफारिश की गई थी। मीडिया अपडेट के अनुसार विशेषज्ञ समिति ने दिल्ली में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोले जाने की सिफारिश की थी जिसे सरकार ने मान लिया है और स्कूलों को क्रमवार खोलने का आदेश दिया है।

स्कूलों को खोलने के लिए बनाई गई कमेटी  के पैनल ने सुझाव दिया था कि सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोले जा सकते हैं लेकिन पहले चरण में सीनियर कक्षाओं (जैसे – 9वीं से 12वीं तक) के छात्रों को बुलाया जाना चाहिए, उसके बाद 6ठी से 8वीं और फिर प्राथमिक कक्षाओं में छात्रों को बुलाया जाना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विशेषज्ञ समिति के सुझावों पर विचार किया जाएगा लेकिन स्टूडेंट्स की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। स्कूलों को खोलने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं, जो सभी स्कूलों को लागू करना होगा।

Read more:थाने में कपड़े उतार हंगामा करने लगे किन्नर, जानें क्यों

Read more:बीच नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, मच गई चीख पुकार

Read more:Phone बार-बार कर रहा Hang तो अपनाएं ये 5 धांसू Tricks…

Read more:थर्मल पावर प्‍लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत

Read more:जल्द खुलेगा राज, क्या है सच… जांच शुरू… देखें वीडियो

Read more:रूपा तिर्की मौत मामला में HC में हुई सुनवाई, 31 अगस्त को होगी अगली हियरिंग

Read more:गर्लफ्रेंड प्रेगनेंट न हो, इसलिए किया ऐसा कि पुलिस भी चकरा गई…

Read more:जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती ।। पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप

Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...