spot_img
spot_img
spot_img

SBI ने किया आगाह, किसी भी बैंक में है आपका अकाउंट तो हो जाएं सावधान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : प्रधानमंत्री जन-धन योजना आने के बाद भारत में वित्तीय समावेशन में काफी तेजी आई। इसके कारण उन लोगों के भी बैंक अकाउंट खुले। दूसरी ओर नोटबंदी और कोरोना महामारी के चलते डिजिटलीकरण भी तेज हुआ। हालांकि इनके साथ ही बैंकिंग फ्रॉड के मामलों में भी काफी तेजी आई।

QR Code Scam

एसबीआई ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लोगों को वित्तीय मामलों में शिक्षित बनाने की मुहिम शुरू की है।  इसी मुहिम के तहत एसबीआई ने गुरुवार को Tweet किया, ‘क्यूआर कोड स्कैन करें और पैसे पाएं? ये रॉन्ग नंबर है।  QR Code Scam से सावधान रहें।  स्कैन करने से पहले सोचें, अनजान और अनवेरीफाइड क्यूआर कोड स्कैन नहीं करें।  सावधान रहें और एसबीआई के साथ सुरक्षित बनें रहें। ‘

 

SBI ने इस Tweet के साथ एक छोटा इंफोग्राफिक्स वीडियो भी पोस्ट किया।  वीडियो में क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करने की प्रक्रिया दिखाते हुए कहा गया है, ‘स्कैन और स्कैम? कभी भी अनजान क्यूआर कोड को स्कैन न करें और न ही यूपीआई पिन एंटर करें।  इससे एक दिन पहले भी एसबीआई ने ऐसा ही पोस्ट किया था, जो ग्राहकों को फ्रॉड के तरीकों के बारे में अवगत कराता है और बचने के उपाय भी बताता है।

SBI के दूसरे Tweet में कहा गया है, ‘आपकी सेफ्टी हमारी प्रॉयरिटी है।  साइबर अपराधों को cybercrime। gov। in पर रिपोर्ट करें।  फोन, मैसेज या ईमेल के जरिए केवाईसी अपडेट के फ्रॉड ऑफर्स के प्रति सचेत रहें।  मजबूत पासवर्ड रखें और इसे नियमित तौर पर बदलते रहें।  कांटैक्ट डिटेल्स के लिए एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें।

बैंक फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को क्या-क्या नहीं करना चाहिए

बैंक ने बताया कि कभी भी पर्सनल या अकाउंट से जुड़ी कोई जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें। ऐसा पासवर्ड न रखें, जिसका आसानी से अनुमान लगाना संभव हो। किसी ऐसी जगह पर एटीएम कार्ड नंबर, पिन, यूपीआई पिन, इंटरनेट बैंक आदि से जुड़ी जानकारी न लिखें, जिसे फ्रॉड करने वाले एक्सेस कर सकते हों। सोशल मीडिया पर पर्सनल जनकारियां शेयर न करें। संदिग्ध लिंक्स पर क्लिक न करें और ऐसे ऐप्स डाउनलोड करने से बचें।

इसे भी पढ़ें : बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…

इसे भी पढ़ें : गरीबों के मुसीबतों की खरीदार को मिला बड़ा इनाम, देखें क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...