Kohramlive: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सअप (Whatsapp) बैंकिंग सर्विस शुरू की है। इस सुविधा की मदद से अब खाते का बैलेंस चेक करने के लिए नेट बैंकिंग (SBI Net Banking) में लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। खाते की पूरी जानकारी Whatsapp पर ही मिल जाएगी। नई सर्विस से होंगे ये फायदे एसबीआई की Whatsapp Banking Service का लाभ सेविंग अकाउंट (Saving Account) होल्डर और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) होल्डर उठा सकते हैं।
इस सुविधा को शुरू करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद बैंक के ग्राहक अपना अकाउंट बैलेंस चेक करने के साथ ही बचत खाते का मिनी स्टेटमेंट भी देख सकते हैं। वहीं क्रेडिट कार्ड होल्डर इस सर्विस के इस्तेमाल से अकाउंट ओवरव्यू, रिवॉर्ड पॉइंट, अनपेड बैलेंस समेत अन्य जानकारियों को चेक कर सकते हैं।
Your bank is now on WhatsApp. Get to know your Account Balance and view Mini Statement on the go.#WhatsAppBanking #SBI #WhatsApp #AmritMahotsav #BhimSBIPay pic.twitter.com/5lVlK68GoP
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) July 19, 2022
SBI ने Tweet कर दी जानकारी
स्टेट बैंक की ओर से इस सर्विस को शुरू करने की जानकारी ट्विटर पर साझा की गई है। ट्वीट में कहा गया है कि अब आपकी बैंक Whatsapp पर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बैंकिंग सर्विस से ग्राहकों का बैलेंस चेक करने या फिर मिनी स्टेटमेंट के लिए एटीएम जाने का समय बचेगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद कुछ आसान स्टेप के जरिए ग्राहकों के Whatsapp पर पूरी जानकारी होगी।
नई सर्विस का इस्तेमाल कैसे करें?
Whatsapp बैंकिंग सर्विस के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस हम नीचे बता रहे हैं:
- रजिस्टर्ड नंबर से “WAREG” स्पेस देकर अपना अकाउंट नंबर टाइप करें और 7208933148 पर SMS भेजें।
- SMS सेंड करने के बाद SBI के 90226 90226 नंबर से एक मैसेज आपके Whatsapp नंबर पर भेजा जाएगा।
- आपका इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। अब सर्विस के इस्तेमाल के लिए ‘HI’ लिखकर भेजें।
- आपके सामने सर्विस मेनू आ जाएगा। जिस भी सर्विस (जैसे बैंक बैलेंस) का इस्तेमाल करना है उसे सिलेक्ट करें।
- आप मैसेज में अपनी क्वेरी भी टाइप कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड यूजर्स कैसे सर्विस का इस्तेमाल करें?
SBI कार्डहोल्डर्स को Whatsapp कनेक्ट सिस्टम के रजिस्ट्रेशन के लिए Whatsapp मैसेज ‘OPTIN’ को 9004022022 पर भेजना होगा। कस्टमर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 08080945040 पर मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं या सर्विस के साइन अप के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।










