spot_img
spot_img

पत्नी को यार के साथ बिस्तर में देखा और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : एक पेंटर ने अपने दोस्त का मर्डर कर दिया। उसने उसे अपनी पत्नी के साथ एक ही बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। दम निकलने तक उसपर हथौड़े से वार करता रहा। जब दोस्त मर गया तो वह वहां भाग निकला। वह शहर छोड़ने की फिराक में था, पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पेंटर का नाम तुलाराम जाटव और मारे गये दोस्त का नाम रामकृष्ण बिजोरे है। वारदात बीते कल अंजाम दिया गया।

हत्या का आरोपी
हत्या का आरोपी

पुलिस को दिये अपने बयान में आरोपी तुलाराम ने बताया कि वे दोनों साथ में काम करते थे। रामकृष्ण बिजोरे टाइल्स लगाता था और वह रंग रोगन का काम करता था। काम करने के दरम्यान ही दोनों में दोस्ती हो गई। एक-दूसरे के घर आने-जाने का भी सिलसिला शुरू हो गया। रामकृष्ण कई बार तुलाराम के साथ उसके घर पर जा चुका था। तुलाराम का घर सोलंकी नगर में है। उसे मालूम नहीं था कि उसकी पत्नी किरण और रामकृष्ण के बीच चक्कर चल रहा है। वह कई बार बहाना बनाकर काम पर भी नहीं आता था। बीते शुक्रवार को भी वो काम पर नहीं गया। तुलाराम अपने काम पर निकल पड़ा। वह अपना मोबाइल घर पर ही भूल गया था। जब मोबाइल लेने घर वापस पहुंचा, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे की खिड़की थोड़ी खुली हुई थी। अंदर झांका तो जो कुछ देखा उसका माथा ठनक गया। उसकी पत्नी किरण और दोस्त रामकृष्ण आपत्तिजनक हालत में एक साथ थे। इसके बाद उसका पारा हाई हो गया और उसने रामकृष्ण को पीट-पीट कर मार डाला। उसपर हथौड़े से तब तक मारता रहा, जबतक उसकी सांसे नहीं थमी। खून से लथपथ आशिक को देख किरण चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुन आसपास के लोग वहां पहुंच गये। तबतक आरोपा पति वहां से फरार हो चुका था। आनन-फानन में रामकृष्ण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात की सूचना विजय नगर थाना की पुलिस तक पहुंची। एक्टिव मोड में आये थानेदार ने तुरंत खुफिया विभाग की टीम को अलर्ट किया। महज चार घंटे के भीतर शहर छोड़ने से पहले टीम ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिया है। वारदात इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र की है।

इसे भी पढ़ें : सर! सुनिए न… पढ़ाई करवा दीजिये न, IAS-IPS बनेंगे, पापा सब पैसा का दारू पी जाते हैं…

इसे भी पढ़ें : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्‍या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...