2026 में शनि की चाल, पांच राशियों पर बड़ा असर… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को कर्म और न्याय का देवता माना गया है। वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं, सकारात्मक कर्म उन्नति की ओर ले जाते हैं, वहीं, नकारात्मक कर्म चुनौतियां लाते हैं। जैसे-जैसे वर्ष 2025 का अंत नजदीक आता जा रहा है, लोग 2026 में शनि के प्रभाव को लेकर उत्सुक हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि के मीन राशि में प्रवेश के बाद तीन राशियों पर साढ़ेसाती और दो राशियों पर ढैय्या का प्रभाव शुरू हो गया, जो वर्ष 2026 में भी जारी रहेगा।

2026 में किन राशियों पर साढ़ेसाती?

मेषः  2026 मेष राशि के जातकों के लिये चुनौती और परिश्रम का वर्ष रहेगा। आर्थिक दबाव की संभावना, पारिवारिक तनाव, कार्यक्षेत्र में रुकावटें। सकारात्मक पक्ष: कठिन मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। उपाय: शनिवार को सरसों का तेल दान करें, पीपल के नीचे दीपक जलायें, हनुमान चालीसा-बजरंग बाण का पाठ करें, जरूरतमंदों की मदद करें।

मीनः मीन राशि के लिये 2026 परिवर्तन और नई दिशा का वर्ष साबित हो सकता है। कार्यभार बढ़ेगा, मानसिक थकान रहेगी, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सकारात्मक पक्ष: करियर में नये अवसर बनेंगे। उपाय: शनिवार को काली उड़द दान करें, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, चप्पल, कपड़े या शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करें।

कुंभः कुंभ राशि के जातकों के कठिन दौर का अंत नजदीक है। रुके कार्य पूरे होने लगेंगे, आर्थिक स्थिति सुधरेगी, मानसिक राहत मिलेगी। उपाय: शनिवार को तिल या तेल का दीपक जलायें। लोहे की छोटी वस्तु साथ रखें। काले कुत्ते को रोटी खिलायें।

2026 में किन राशियों पर ढैय्या?

सिंह और धनुः  इन दोनों राशियों पर शनि की ढैय्या वर्ष भर प्रभाव डालेगी। संभावित प्रभाव: यात्रायें बढ़ेंगी, खर्च में वृद्धि, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, मानसिक दबाव। उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और तेल अर्पित करें, शनिवार को काले तिल का दान करें, शनि स्तोत्र पाठ करें। जरूरतमंदों की मदद फायदेमंद रहेगा। शनिवार को काले-नीले कपड़े न पहनें। पिता तुल्य व्यक्तियों का आशीर्वाद लें। वर्ष 2026 में शनि की चाल पांच राशियों के लिये विशेष प्रभाव लेकर आयेगी।

  • साढ़ेसाती: मेष, मीन, कुंभ
  • ढैय्या: सिंह, धनु

हालांकि शनि चुनौतियां देते हैं, लेकिन वे अनुशासन, आत्मबल और कर्मप्रधान जीवन की ओर भी प्रेरित करते हैं। सकारात्मक सोच और उचित उपाय कठिन समय को आसान बना सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

रांची में 15 पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Ranchi : राजधानी रांची में 15 पुलिस अधिकारियों को...

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...