UP : दिवाली से एक दिन पहले संध्या बेला पर अयोध्या का सरयू घाट दीयों से जगमगा उठा। करीब 22 लाख 23 हजार दीये अलग-अलग घाटों पर जलाये गये। वहीं लेजर शो और आतिशबाजी सबका मन मोह गई। रामलीला का आयोजन किया गया। दीपोत्सव समारोह में पहुंचे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी के घाट पर आरती की। इसके साथ ही लाखों दीये जगमगा उठे। समारोह में आई गर्वनर आनंदीबेन पटेल ने कहा कि दीपावली हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। यह त्योहार हमारी संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। अयोध्या का इतिहास बहुत पुराना है।
CM योगी ने जनता को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि हमारे पूर्वजों ने दीप प्रज्वल को रेखांकित किया है। नई पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है। अयोध्या में भगवान राम लला विराजने के लिए आ रहे हैं। अयोध्या वासियों को 22 जनवरी को विराजमान करने के लिए उनके स्वागत की भव्य तैयारी करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा। CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई सालों का एक लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। आज हमारी पीड़ी बहुत सौभाग्यशाली है। इसके लिए हमारे लोगों ने बहुत संघर्ष किया। जब यहां भगवान आ रहे हो तो आपको ऐसे ही उनका स्वागत करना है। PM मोदी राम लला को विराजमान करेंगे और वहीं अयोध्यावासियों को इसी तरह से दिवाली मनानी होगी। 22 जनवरी को ऐसी तैयारी करनी है कि यह एक बड़ा आयोजन बने। जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर का कार्यक्रम है। केंद्र और राज्य सरकार साझा तौर पर काम कर रही है। यहां निजी निवेश भी हो रहा है। जब यहां राम विराजमान होंगे तो कई करोड़ों रुपये की परियोजनाएं चालू होंगी। लोगों को रोजगार मिलेगा। यह कार्यक्रम और देश-दुनिया का अनोखा आयोजन बन गया है। CM ने कहा कि राज्याभिषेक और दीपोत्सव कराने का मकसद अयोध्या के गौरव को याद दिलाना है। CM ने प्रदेश की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। जय जय सीताराम, जय जय श्रीराम का नारा लगाया।
यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर गरीब को सरकार की तरफ से सुविधाएं मिल रही हैं। कोरोना काल में दीपोत्सव मनाया गया। फ्री में वैक्सीन, दवा दी गई। PM मोदी के अहम योगदान की वजह से कोरोना बीमारी गायब हो गई। अगले पांच सालों तक फ्री में राशन यूपी की जनता को मिलेगा। भगवान राम को आदर्श मानकर








