spot_img
spot_img
spot_img

रांची में पूरे उत्साह से मना सरहुल, इस साल अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में प्रकृति पर्व सरहुल शोभायात्रा अपने यादगार लम्हों के साथ पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। सरहुल को लेकर लोगों खासकर आदिवासी समाज में एक अजीब सी उमंग, खुशी और उत्साह था। सरहुल महोत्सव में CM चंपई सोरेन भी शामिल हुये। CM वीर बुधू भगत आदिवासी कॉलेज हॉस्टल पहुंचे। वहां अखरा में पाहन और अन्य ने ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय सरना समिति की तरफ से निकाली गई जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची। शोभायात्रा रांची के विभिन्न हिस्सों के सरना स्थल से निकाली गई। शोभायात्रा मेन रोड के रास्ते सिरमटोली सरना स्थल तक गई। इससे पहले सभी मौजा के सरना स्थल में पूजा-अर्चना हुई। सरहुल के गीतों और ढोल-नगाड़ों पर थिरकते पांव सरना स्थल तक पहुंचे। पाहन ने सरना स्थल में रखे घड़े के पानी को देखकर इस साल अच्छी बारिश होने की बात कहीं। पाहन ने किसानों को समय पर खेती-बाड़ी करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि अनावश्यक रूप से हम प्रकृति का दोहन या नष्ट ना करें। हम जिससे बने हैं और जिनके बदौलत चलते हैं, हमें उनका सम्मान करना चाहिये। उनका संरक्षण जरूरी है। वहीं सरहुल के मौके पर रांची में ट्रैफिक में बदलाव किया गया था। दिन के एक बजे से मेन रोड में वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया। चौक-चौराहे पर सुरक्षा का तगड़ा इंतेजाम किया गया था। शोभायात्रा के दौरान शहर के कुछ हिस्सों में बत्ती गुल रही।

इसे भी पढ़ें :MI और RCB बराबरी पर, आज कौन निकलेगा आगे… जानें

इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें

इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...