spot_img
spot_img
spot_img

महादेव की परम भक्त हैं सारा अली खान, जानें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बॉलीवुड में ऐसी कई हस्तियां हैं, जो अपनी आस्था के लिये जानी जाती हैं, लेकिन जब बात आती है महादेव की भक्ति की, तो सारा अली खान का नाम सबसे पहले लिया जाता है। मुस्लिम परिवार में जन्मी सारा (Sara Ali Khan) सिर्फ धर्म से नहीं, बल्कि अपनी आस्था और विश्वास से भी पहचानी जाती हैं। महादेव के प्रति उनकी श्रद्धा किसी से छुपी नहीं है। ट्रोल होने के बावजूद, वह मंदिरों में दर्शन करने से पीछे नहीं हटतीं।

12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी सारा ( Sara Ali Khan )

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान को शिवभक्ति में लीन देखा जाता है। उनकी तस्वीरें इस बात का प्रमाण हैं कि वह महादेव की परम भक्त हैं। सारा केदारनाथ धाम से लेकर उज्जैन महाकाल, सोमनाथ, श्रीशैलम और काशी विश्वनाथ तक 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं। जब उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत केदारनाथ फिल्म से की थी, तभी से उनका भोलेनाथ से एक खास नाता जुड़ गया। केदारनाथ के कठिन रास्तों पर चढ़कर उन्होंने दर्शन किये और अपनी आस्था को और मजबूत किया। वहीं, अमरनाथ यात्रा के दौरान बर्फानी बाबा के दर्शन कर उन्होंने अपनी भक्ति को और गहरा किया।

महादेव की भक्ति से मिलता है सुकून

सारा अली खान अक्सर अपने इंटरव्यूज में कह चुकी हैं कि उन्हें महादेव की भक्ति से शांति और सुकून मिलता है। चाहे काम कितना भी व्यस्त क्यों न हो, वह समय निकालकर मंदिरों में माथा टेकने जरूर जाती हैं। ट्रोलिंग के बावजूद, वह बिना किसी हिचक के हर साल बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जाती हैं और वहां की भस्म आरती में भी शामिल होती हैं। गणेश्वर ज्योतिर्लिंग से लेकर श्रीशैलम मंदिर तक, हर पवित्र धाम में उन्होंने खुद को भगवान शिव के चरणों में समर्पित किया है। सारा की यह आस्था उनके फैंस को भी बहुत प्रभावित करती है। सोशल मीडिया पर जब भी उनकी मंदिरों की तस्वीरें वायरल होती हैं, तो लोग उनकी सराहना करते हैं। बॉलीवुड की कई एक्टर एक्ट्रेस है जो मुस्लिम होते हुए भी महादेव के परम भक्त हैं।

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...