spot_img
spot_img

छोटे पर्दे के इस क्राइम सीरीज में धमाल मचाएगी सपना चौधरी, जानिए कब से शुरू होगा शो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दिल्ली :  छोटे परदे में अब बहुत जल्द ही नजर आने वाली है हरियाणा की सपना चौधरी अपने डांस और गानों से लोगों को दीवाना बनाने के बाद छोटे पर्दे पर एक अलग अंदाज में नजर आएंगी। उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सितारे रवि किशन और मनोज तिवारी भी साथ होंगे। यह इंट्रेस्टिंग स्टारकास्ट क्राइम सीरीज ‘मौका-ए-वारदात’ में अपने फैन्स को एंटरटेन करने आ रही है।

इसे भी पढ़ें :  एक्‍शन में रांची SSP : अवैध वसूली पर PCR 28 के सभी पुलिसकर्मियों को किया सस्‍पेंड (Video)

अविश्वसनीय और अकल्पनीय अपराधों को दिखाया जाएगा

9 मार्च, 2021 को शाम 7 बजे होगा इसका प्रसारण और हर सोमवार से शुक्रवार किया जाएगा। रविराज क्रिएशंस, हेमंत प्रभु स्टूडियोज, एएंडआई प्रोडक्शंस और स्पेस वॉकर फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘मौका-ए-वारदात’ का असली लोकेशंस की पृष्ठभूमि पर बनाए गए ‘मौका-ए-वारदात’ में अविश्वसनीय और अकल्पनीय अपराधों और उनके दृष्टिकोण व अंजाम देने की विधि को अलग-अलग स्टोरी में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल

मनोज तिवारी ने  क्या कहा

मैं कई शोज का हिस्सा रहा हूं, लेकिन मौका-ए-वारदात का कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया और अलग है। ”मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। अपराध एक डरावना और अक्सर जिंदगी में हलचल मचाने वाला हिस्सा होता है। जब भी कोई अपराध होता है, तो हर कोई चौंक जाता है और सबको इतना उत्सुक कर देता है कि वह यह पता लगाना चाहता है कि क्या हुआ, क्यों हुआ और इसके पीछे कौन है।

इसे भी पढ़ें : सीएम ने सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा के इलाज के लिए दिया दो लाख का चेक

रवि किशन ने शो को लेकर क्या कहा

”हमारे आसपास हम हर दिन बहुत सारे अपराधों की कहानियां या तो पढ़ते हैं या सुनते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये घटनाएं परेशान करने वाली होती हैं। लेकिन कुछ बेहद चौंकाने वाली और आपके दिमाग को हिलाकर रखने वाली होती हैं कि आप ये सोचने पर मजबूर हो जाते हैं आखिर इतना जघन्य अपराध कैसे किया गया।

इसे भी पढ़ें : प्रेमी ने प्रेमिका को बनाया कॉल गर्ल, पकड़ाने के बाद जो बताई उसे सुन…

सपना चैधरी ने क्या  कहा 

मुझे जो चीज ‘मौका-ए-वारदात’ में सबसे ज्यादा अलग लगी, वो ये है कि इस शो कि कहानी को एक महिला नायक के नजरिए से दर्शाया जाएगा। यह महिला नायक अकल्पनीय अपराधों के रहस्य को सुलझाएगी, जो इस शो की मुख्य खासियत है और इसे दर्शकों के लिए एक देखने लायक प्रस्तुति बनाती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...