Kohramlive : मुंबई के आसमान में फिर एक नई रोशनी जगी है, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन की सगाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। काफी दिनों से चर्चा थी कि अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक ने एक निजी समारोह में अंगूठियां बदल ली हैं। लेकिन परिवार की ओर से कोई पुष्टि नहीं थी। आखिरकार सचिन ने खुद सोशल मीडिया पर एक “आस्क मी एनीथिंग” सत्र में जवाब दिया, “हां, ऐसा हुआ है और हम सब बहुत उत्साहित हैं उनके नये अध्याय के लिये।”
सानिया कोई साधारण लड़की नहीं, बल्कि मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। घई परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे बड़े नामों से जुड़ा है। इस रिश्ते से क्रिकेट और बिजनेस जगत का संगम होने जा रहा है।अर्जुन की पहचान सिर्फ “सचिन का बेटा” भर नहीं है। 25 वर्षीय अर्जुन बायें हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। गोवा की रणजी टीम में उन्होंने शतक जड़ा है और विकेट भी झटके हैं। IPL में मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने का सपना भी उन्होंने पूरा किया। क्रिकेट के दिग्गज का बेटा अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर रहा है।
जैसे पिच पर गेंद और बल्ले की जंग होती है, वैसे ही अब उसकी जिंदगी में आने वाला है एक नया साथी सानिया।










