spot_img
spot_img
spot_img

Samantha ने Pushpa के हिट आइटम नंबर के लिए वसूले करोड़ों रुपए, चेक पर लिखी रकम देख दंग रह जाएंगे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: Samantha ने Pushpa के हिट आइटम नंबर के लिए वसूले करोड़ों रुपए, चेक पर लिखी रकम देख दंग रह जाएंगे । फिल्म पुष्पा का नाम और फिल्म के गाने में मिस सामंथा के ग्लैम मूव्स जबरदस्त छाए हुए हैं।  फिल्म का नाम है ‘पुष्पा’ (Pushpa) और गाने का टाइटल है O Antava…Oo Oo Antava… इस गाने ने सोशल मीडिया पर गदर मचा रखी है।  गाने में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और सामंथा (Samantha) ने इतना जबरदस्त डांस किया है कि हर कोई उन्हें कॉपी कर रहा है।  लेकिन क्या आप जानते हैं इस गाने में जबरदस्त डांस मूव्स दिखातीं सामंथा ने इस गाने के लिए कितने करोड़ रूपए चार्ज किए हैं

Samantha ने कितने करोड़ रूपए किए चार्ज 

इस चार मिनट के गाने में बिजली बनीं सामंथा ने 5 करोड़ की मोटी रकम वसूली है।  जी हां एक आइटम नंबर के लिए मिस प्रभु ने मेकर्स से अच्छा खासा पैसा वसूला है।  वैसे इतनी मोटी रकम मिलना जायज़ भी है।  फिल्म का अलग फैन बेस तो बन ही गया है साथ ही फिल्म में सामंथा के इस गाने ने भी अपना अलग धमाल मचाया है।  कुछ दिन पहले  गाने की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था, जिसमें सामंथा और अल्लू कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

वीडियो को कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।  वीडियो में कोरियोग्राफर गणेश सामंथा और अल्लू के बीच सिगरेट वाला सीन उन्हें समझाते दिख रहे हैं।  मुंह में सिगरेट लगाए टशन में खड़े गणेश ने अल्लू को इस सीन में खूब टक्कर दी है, वीडियो के बैकग्राउंड में ये सॉन्ग चल रहा है और तभी उनकी असिस्टेंट सामंथा का चूटी मारने वाला हुक स्टैप करती दिखाई देती है।  कोरियोग्राफर का स्टाइल देखकर सामंथा और अल्लू तालियां बजाने लगते हैं।

बीटीएस वीडियो (BTS Video) शेयर करते हुए गणेश ने अपने कैप्शन में लिखा ‘अपने फेवरेट लोगों के साथ एक और हिट।  इन दो लोगों के साथ मस्तीभरे  पल बिताते हुए’। । ।  फिल्म पुष्पा का फीवर बॉलीवुड सितारों से लेकर क्रिकेटर्स पर भी चढ़ा है।  फिल्म के गाने और डायलॉग्स को कई स्टार्स ने रीक्रिएट किया है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...