60 के हुये सलमान खान, इनके संग मनाया जन्मदिन…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिये 27 दिसंबर का दिन बेहद खास रहा। ‘भाईजान’ ने आज अपना 60वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर सलमान ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया, जहां परिवार, करीबी दोस्त और कई नामचीन सितारे शामिल हुये। बीती रात पनवेल का यह फार्महाउस किसी शानदार पार्टी हॉल से कम नहीं दिखा। खास बात यह रही कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के ‘धुरंधर’ महेंद्र सिंह धोनी भी सलमान को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान का पनवेल फार्महाउस करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है और इसकी अनुमानित कीमत 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह जगह उनकी पार्टी का अड्डा है, वहीं, सलमान की निजी जिंदगी की सुकून भरी दुनिया भी है। सलमान खान फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। फार्महाउस में उनका पर्सनल जिम है। जब भी समय मिलता है, भाईजान यहीं वर्कआउट करते हैं। अपनी दमदार बॉडी की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वर्कआउट के बाद सलमान अपने निजी स्विमिंग पूल में समय बिताते हैं। घंटों पानी में खड़े रहकर शरीर और मन को ठंडक और राहत देते हैं। फार्महाउस के भीतर एक शानदार बंगला बना हुआ है। यहीं सलमान अपनी ज्यादातर पार्टियां आयोजित करते हैं, मेहमान यहां पार्टी के साथ-साथ आराम भी करते हैं। खाली समय में सलमान खुद भी इसी बंगले में अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...