spot_img

देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बदलेगा नियम… कब से जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये अच्छी खबर है। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर की वह पुरानी कवायद अब खत्म होने जा रही है, जिसमें बोर्डिंग पास पर मुहर लगवाने के लिये यात्रियों को इंतजार करना पड़ता था। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BoI) ने फैसला किया है कि 1 सितंबर 2026 से देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर बोर्डिंग पास की फिजिकल स्टैम्पिंग बंद कर दी जायेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और इमिग्रेशन प्रक्रिया भी ज्यादा तेज और आसान होने की उम्मीद है।

मोबाइल दिखाइये, स्कैन कराइये और आगे बढ़िये

नये नियम के बाद विदेश जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर अपने स्मार्टफोन में मौजूद ई-बोर्डिंग पास दिखाना होगा। इमिग्रेशन अधिकारी डिजिटल बोर्डिंग पास को स्कैन कर प्रक्रिया पूरी करेंगे। यानी बोर्डिंग पास पर मुहर लगवाने के लिये अब न तो काउंटर पर अतिरिक्त समय देना होगा और न ही स्टैम्प के सही तरीके से लगने की चिंता रहेगी। हालांकि जिन यात्रियों के पास प्रिंटेड या पेपर बोर्डिंग पास होगा, उन्हें भी कोई परेशानी नहीं होगी। कागजी बोर्डिंग पास स्वीकार किये जायेंगे, लेकिन उन पर भी अब इमिग्रेशन की मुहर नहीं लगेगी।

आखिर क्यों बंद की जा रही है स्टैम्पिंग?

आव्रजन ब्यूरो के अनुसार, बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टैम्पिंग यात्रियों के लिये असुविधा का कारण बन रही थी। कई बार मुहर सही जगह या स्पष्ट तरीके से नहीं लग पाती थी। इससे बोर्डिंग पास को दोबारा स्कैन करते समय तकनीकी दिक्कतें और त्रुटियां सामने आती थीं। इस पूरी प्रक्रिया में समय भी लगता था। डिजिटल स्कैनिंग व्यवस्था से इन समस्याओं को कम करने और इमिग्रेशन प्रक्रिया को ज्यादा सुगम बनाने की कोशिश की जा रही है।

CISF की स्टैम्पिंग को लेकर भी दूर कर लें भ्रम

कई यात्रियों के मन में सवाल हो सकता है कि इमिग्रेशन की मुहर तो बंद हो रही है, लेकिन क्या CISF सुरक्षा जांच के दौरान बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगायेगा? इसका जवाब है, नहीं।CISF घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बोर्डिंग पास पर सुरक्षा जांच के दौरान स्टैम्पिंग की प्रक्रिया पहले ही बंद कर चुका है। सुरक्षा जांच के समय जवान बोर्डिंग पास देखकर यात्री की पहचान और यात्रा संबंधी जानकारी की पुष्टि करते हैं। इसलिये सुरक्षा गेट पर भी स्टैम्प को लेकर कोई झंझट नहीं रहेगा।

अगला नंबर पासपोर्ट स्टैम्पिंग का?

बोर्डिंग पास की स्टैम्पिंग खत्म करने के बाद सरकार की नजर अब पासपोर्ट पर लगने वाली इमिग्रेशन एंट्री और एग्जिट मुहरों पर है। इसके लिये भारतीय पासपोर्ट धारकों को लेकर एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बताई गई है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर पासपोर्ट की फिजिकल स्टैम्पिंग भी खत्म की जा सकती है। यानी एयरपोर्ट पर वह दौर धीरे-धीरे पीछे छूट रहा है, जब हर कदम पर कागज और मुहर जरूरी हुआ करती थी।

यात्रियों के लिये क्या बदलेगा?

1 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वालों के लिये तस्वीर कुछ ऐसी होगी, मोबाइल में मौजूद ई-बोर्डिंग पास दिखायें। इमिग्रेशन अधिकारी उसे स्कैन करेंगे। बोर्डिंग पास पर कोई फिजिकल स्टैम्प नहीं लगेगा। पेपर बोर्डिंग पास भी मान्य रहेगा। CISF सुरक्षा जांच में भी बोर्डिंग पास पर स्टैम्प नहीं लगायेगा। भविष्य में पासपोर्ट स्टैम्पिंग भी खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ सकता है। सफर अब कागज से ज्यादा डिजिटल होगा। एयरपोर्ट पर हर मिनट कीमती होता है। लंबी कतार, कागज संभालने और मुहर के इंतजार की छोटी-सी परेशानी भी यात्रियों का समय खा जाती है। ऐसे में बोर्डिंग पास की स्टैम्पिंग खत्म करने का फैसला अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा को ज्यादा डिजिटल, तेज और संपर्क-रहित बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब विदेश उड़ान भरने से पहले टिकट, पासपोर्ट और मोबाइल जरूर संभालिये, बोर्डिंग पास पर मुहर के लिये कलम-कागज ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें :

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के...

पुलिसकर्मियों को दिये ये खास टास्क, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल से लेकर...

अंदाज ऐसा कि इंटरनेट भी बोला, वाह रे हाथी!

Kohramlive : जंगल की दुनिया में जिंदगी हर दिन...

परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधारने के लिये CM का बड़ा फैसला…

Bihar : बिहार में राज्य सरकार ने परीक्षा व्यवस्था...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के...

पुलिसकर्मियों को दिये ये खास टास्क, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल से लेकर...

अंदाज ऐसा कि इंटरनेट भी बोला, वाह रे हाथी!

Kohramlive : जंगल की दुनिया में जिंदगी हर दिन...

परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधारने के लिये CM का बड़ा फैसला…

Bihar : बिहार में राज्य सरकार ने परीक्षा व्यवस्था...