spot_img

Royal Enfield ने लॉन्‍च की Hunter 350 बाइक, जानिए खासियत और कीमत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Royal Enfield ने अपनी बहुप्रीतिक्षित Hunter 350 को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसके रेट्रो वैरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये तक है। हायर-स्पेक मॉडल Metro Dapper (मेट्रो डैपर) वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.64 लाख रुपये है और टॉप-एंड वैरिएंट Metro Rebel (मेट्रो रेबेल) के लिए एक्स-शोरूम कीमत 1.68 लाख रुपये रखी गई है। Royal Enfield Hunter 350 चेन्नई आधारित दोपहिया वाहन निर्माता के सबसे बहुप्रतीक्षित उत्पादों में से एक था।

नियो-रेट्रो लुक

Royal Enfield Hunter 350 का डिजाइन अन्य रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों की तुलना में थोड़ा हटकर है। इसे एक नियो-रेट्रो लुक दिया गया है, लेकिन थोड़ा सा स्क्रैम्बलर-दिखने वाले डिजाइन के साथ। मोटरसाइकिल हैलोजन सर्कुलर हेडलैंप के साथ आती है। ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर तुलनात्मक तौर पर सिंपल है। साथ ही इसमें ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम का विकल्प भी मिलता है।

इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स

कंपनी ने Royal Enfield Hunter 350 में वहीं इंजन दिया है, जिसका इस्तेमाल Classic 350 (क्लासिक 350) और Meteor 350 में किया जाता है। 349 cc, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन 20.2 bhp का अधिकतम पावर और 27 Nm पीक टॉर्क का उत्पादन करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। रॉयल एनफील्ड ने हंटर 350 की विशेषताओं के हिसाब से इस इंजन के ईंधन और इग्निशन मैप को फिर से ट्यून किया है। मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 114 किमी प्रति घंटा है। बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और मोटरसाइकिल का कुल वजन 181 किलोग्राम है।

6-स्टेप प्री-लोड एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर

ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 300 मिमी डिस्क और पीछे की ओर 270 मिमी डिस्क दिया गया है। x सस्पेंशन ड्यूटी 41 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क्स के साथ फोर्क गैटर द्वारा की जाती है। पीछे की तरफ 6-स्टेप प्री-लोड एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर हैं। वैरिएंट के आधार पर, सिंगल चैनल ABS या डुअल-चैनल ABS का विकल्प दिया गया है।  Royal Enfield की बाइक होने के कारण इसमें ढेर सारी एक्सेसरीज उपलब्ध हैं। विभिन्न इंजन गार्ड, सम्प गार्ड, की तरह की सीटें, एलईडी टर्न इंडिकेटर, बार एंड मिरर, टूरिंग मिरर, टिंटेड फ्लाई स्क्रीन, बैक रेस्ट, पैनियर और एक पैनियर रेल हैं। Royal Enfield का कहना है कि जल्द ही एक टेल-टिडी भी आने वाली है।

इसे भी पढ़ें : आदिवासी को बचा लो जंगल जमीन बच जाएगी : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :CWG 2022 के खिलाड़ियों को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान…

इसे भी पढ़ें :नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से दिया इस्तीफा

इसे भी पढ़ें :मोस्ट वांटेड त्यागी गिरफ्तार, देखें कहां पकड़ा गया…

इसे भी पढ़ें :15 अगस्त से पहले धराया ISIS का सबाउद्दीन, IED बनाने का सामान जब्त

इसे भी पढ़ें :खुद तय करें कब बांधनी है राखी, जानें 11 और 12 का शुभ मुहूर्त

इसे भी पढ़ें :शादी के बाद पत्नी का बनाने लगा गंदा वीडियो… देखें

इसे भी पढ़ें :राजधानी के बुंडू में बड़ा हादसा, तीन बच्चियों की गई जान… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...