Kohramlive : दिल्ली में बुधवार को दोपहर में तेज बारिश होने लगी। इस कारण हवाई अड्डे की ओर आ रहे 7 विमानों का रूट चेंज करना पड़ा। करीब 40 फ्लाइट्स में विलंब हुआ। जानकारी के अनुसार, 25 उड़ानों को रवाना होने में देर हुई। 15 विमान विलंब से हवाई अड्डे पर उतरे। विस्तार एयरलाइंस ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई से दिल्ली आने वाली उसकी दो उड़ानों को बारिश की वजह से दूसरे शहरों की ओर मोड़ना पड़ा। एक को जयपुर और दूसरे को इंदौर में उतारा गया।
डीआईएएल ने नहीं दिया कोई जवाब
सूत्रों ने बताया कि विस्तार की दो उड़ानों सहित कम से कम सात उड़ानों को दिल्ली हवाई अड्डे के बजाय दूसरे शहरों की ओर मोड़ना पड़ा है। दिल्ली हवाई अड्डे के परिचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) से इस संबंध में जानकारी मांगी गई, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
इसे भी पढ़ें : मिस इंडिया फाइनलिस्ट रिया तिर्की से बोले सीएम हेमंत- इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कोरोना मृतकों के परिजनों को जल्द मुआवजा दें राज्य
इसे भी पढ़ें : पत्नी ने नहीं उठाया फोन, सिपाही ने तीन दोस्तों को ठोक डाला
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में Women’s College के निर्माण का मार्ग प्रशस्त, CM ने दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें : रांची में महिला एसआई को पिकअप वैन से कुचला, दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज मिश्रा की सल्तनत पर ग्रहण, खुल सकता है बड़ा राज
इसे भी पढ़ें : Maruti ने लॉन्च की मात्र 4.25 लाख में SUV, 25km से अधिक का माइलेज, जानें अन्य फीचर्स








