spot_img

रोटरी क्‍लब ने जिला प्रशासन को दिये 100 ऑक्‍सीमीटर, पंचायत स्तर पर गठित टीम करेगी उपयोग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : डीसी छवि रंजन ने रोटरी क्लब, रांची में बनाये गये वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान रोटरी क्लब ने जिला प्रशासन को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग स्वरुप 100 ऑक्सीमीटर दिये।

Read More : शादी की रश्‍मों के बीच दूल्‍हे ने मांगी बुलेट, दुल्‍हन पक्ष ने पहले जमकर कूटा, और फिर…

पंचायत स्तर पर गठित टीम करेगी उपयोग

कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए पंचायत स्तर पर गठित टीम गांव में घर-घर जाकर लोगों का मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य कर रही है। रोटरी क्लब की ओर से दिये गये ऑक्सीमीटर का उपयोग ये टीम करेगी। इस टीम में सहिया, सहायिका और स्वयं सहायता समूह की दीदीयां हैं, जो ट्रेनिंग के बाद विभिन्न पंचायतों में मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य कर रही है।



Read More : लगातार बारिश से भैरवी नदी में आया सैलाब, आसपास की दर्जनों दुकानें…

कोरोना में रोटरी क्लब का सहयोग सराहनीय

कोरोना के खिलाफ जंग में जिला प्रशासन के सहयोग के लिए उपायुक्त ने रोटरी क्लब का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है, जो काफी सराहनीय है। हम मिलकर कोरोना को हरायेंगे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ अनंत सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग के लिए क्लब आगे भी प्रसायरत है। इस दौरान क्लब के सचिव दीपक श्रीवास्तव, मुकेश तनेजा, सुमित अग्रवाल, प्रवीण राजगढ़िया, हरमिंदर सिंह, मनीष जालान एवं हितेश भगत उपस्थित थे।

Read More :शादी के एक सप्ताह बाद ही युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, ऐन वक्त पर पत्नी ने देखा और…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...