GARHWA : गढ़वा के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के ढेकुलिया टोला के दिनेश कुमार (20) ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। ऐन वक्त पर पत्नी ने दिनेश को फंदे से लटका देख शोर मचाया और तत्काल मौके पर पहुंचे परिजनों ने फंदे से उसे नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की एक सप्ताह पूर्व ही शादी हुई है और पत्नी से किसी बात पर विवाद के बाद उसने खुदकुशी का प्रयास किया।
Read More : शादी की रश्मों के बीच दूल्हे ने मांगी बुलेट, दुल्हन पक्ष ने पहले जमकर कूटा, और फिर…
किसी बात को लेकर पत्नी से हो गई कहासुनी
परिजन रात में ही युवक को लेकर भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डॉ. इंद्रेश्वर विश्वकर्मा ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर युवक की पत्नी से कहा-सुनी हुई थी। इससे आक्रोश में आकर दिनेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि ऐन वक्त पर वहां उसकी पत्नी पहुंच गई और शोर मचाकर परिजनों को बुला लिया। घटना की सूचना पर SI कुंदन कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले के संबंध में पूछताछ की।
Read More : लगातार बारिश से भैरवी नदी में आया सैलाब, आसपास की दर्जनों दुकानें…










