‘रोज ऐट रोड’ अभियान चला, हाथों में गुलाब…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत गढ़वा प्रशासन ने ऐसा कदम उठाया, जिसने चालकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश के निर्देश पर शहर में ‘रोज ऐट रोड’ अभियान चलाया गया, जहां नियम मानने वालों को सजा नहीं, गुलाब मिला। अभियान के दौरान सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को गुलाब के फूल और पुष्पमालाएं भेंट की गईं। वहीं, उन्हें सड़क सुरक्षा हैंडबुक और पंपलेट देकर नियमों की बारीक जानकारी भी दी गई। संदेश साफ था कि नियमों का पालन डर से नहीं, समझ से करें। अभियान के दौरान चालकों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सभी ने एक सुर में नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प लिया। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा एवं सड़क सुरक्षा टीम सदस्य विनय रंजन तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम में चालकों को सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े अहम कानूनों से रूबरू कराया गया, जैसे,

  • हिट एंड रन कानून: दुर्घटना के बाद भागने पर सख्त सजा और कानूनी परिणाम
  • गुड सेमेरिटन योजना: घायल की मदद करने वालों को कानूनी संरक्षण और प्रोत्साहन
  • हेलमेट और सीट बेल्ट: जान बचाने का सबसे मजबूत कवच
  • नियंत्रित गति: सुरक्षित सफर की पहली शर्त
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून का हुआ आगमन, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

Kohramlive : भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के...

पहली तारीख, बढ़ गये सिलेंडर के दाम… जानें कितना

Kohramlive : जून की शुरुआत के साथ ही कारोबारियों...

मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल...

चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक...