Kohramlive : 97 रन की छोटी टारगेट को पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 46 गेंद बाकी रहते आयरलैंड को हरा दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 4 चौके और 3 छक्को की बदौलत अपना 30वां अर्धशतक लगाया और फिर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गये। रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 4000 रन भी पूरे कर लिये। विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय हैं। वहीं, टी-20 विश्व कप में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिये। रोहित ने अपने 600 अंतरराष्ट्रीय छक्के भी पूरे किये। टीम इंडिया ने आयरलैंड को केवल 96 रनों पर समेट दिया। आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा गैरेथ डेलानी (26) जोशुआ लिटिल(14) रन जोड़े है, बाकि बल्लेबाज आया राम, गया राम की तर्ज पर आते जाते दिखे। ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आयरलैंड ने 15.5 ओवर 96 रनों पर ऑल आउट हो गई।
टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। अपने पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुये आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई थी। हार्दिक पांड्या (3/27), अर्शदीप सिंह (2/35), जसप्रीत बुमराह (2/6) की शानदार गेंदबाजी के आगे आयरलैंड की टीम 96 रन पर ढेर हो गये। जवाब में टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। ऋषभ पंत ने 13वें ओवर में बैरी मैक्कार्थी की गेंद पर रिवर्स स्कूप से छक्का लगाकर मैच खत्म किया। ग्रुप-ए में अब भारतीय टीम दो अंक के साथ शीर्ष पर आ गई है। उसका अगला मुकाबला नौ जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है।
पावरप्ले रहा भारत के नाम
जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में छाप छोड़ी। उन्होंने यह ओवर मेडन ने फेंका। पावरप्ले में आयरलैंड ने दो विकेट पर 26 रन बनाये। हार्दिक पंड्या ने अपने पहले ही ओवर में लोरकन टकर को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 13 गेंद में 10 रन बनाये। बुमराह ने अगले ओवर में हैरी टेक्टर (4) को कोहली के हाथों कैच कराकर आयरलैंड को संकट में डाल दिया। इसके बाद तू चल मैं आया वाली नौबत आ गई। इस मैच में यशस्वी जायसवाल की जगह रोहित और विराट कोहली से ओपनिंग कराने का फैसला लिया। विराट तुरंत पवेलियन लौट गये। तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत को भेजा गया। उन्होंने आते ही चौका लगाया। भारत ने पावरप्ले में एक विकेट पर 39 रन बनाये थे। पंत ने छक्का जड़ टीम इंडिया को जीता दिया।
इसे भी पढ़ें :इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, 172 यात्री थे सवार…
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…
इसे भी पढ़ें :0.315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गोली, हथियार मिला
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें














