kohramlive desk : नेपाल के बल्लेबाज रोहित पौडेल को पुरुषों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का कैप्टन बनाया गया है। वह पूर्व कैप्टन संदीप लामिछाने की जगह लेंगे। संदीप के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया गया है। उनको राष्ट्रीय क्रिकेट शासी निकाय द्वारा निलंबित किए जाने के बाद रोहित ने केन्या के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का नेतृत्व किया। नेपाल ने उनकी कप्तानी में 3-0 से सीरीज जीती। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने ट्विटर पर एक बयान के साथ एक घोषणा की, जिसमें लिखा था, “रोहित पौडेल को नेपाल पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।”
रोहित की उपलब्धियां
राइट हैंड के बैट्समैन रोहित के नाम 25 वनडे मैचों में कुल 808 रन हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 20 पारियों में 376 रन बनाए हैं। नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने यूएई के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए रोहित की अगुवाई में स्क्वाड का ऐलान किया है।
नेपाल वनडे टीम
रोहित पोडैल, ज्ञानेंद्र मल्ला, करन केसी, सोमपाल कामी, कुशल भुरतल, आरिफ शेख, ललित राजबंशी, दिपेंद्र सिंह एरी, आसिफ शेख, भीम शारकी, कमल सिंह एरी, सागर ढाकल, हरि शंकर साह, आदिल आलम, अर्जुन सॉड, गुलशन झा।
इसे भी पढ़ें : तेलंगाना में बोले पीएम मोदी, मैं रोज 2-3 किलो गालियां खाता हूं, यही न्यूट्रीशन में बदल जाती हैं
इसे भी पढ़ें :रांची से खूंटी जा रही बस का रिंग रोड पर हुआ यह हाल…देखें
इसे भी पढ़ें :सीएम से SC/ST कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, जताया आभार
इसे भी पढ़ें :बाजार में आएगी Royal Enfield की पहली Electric Bike, जानें कब
इसे भी पढ़ें :राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर, 30 दिन में करा लें ये काम
इसे भी पढ़ें :आज से बढ़ सकती है कनकनी…
इसे भी पढ़ें :बड़े काम के हैं अलसी के बीज, त्वचा और बालों के लिए खूब फायदेमंद












