spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

यादों में जिंदा हैं रोहित, बिरहोर टोला में बंटे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : दिवंगत समाजसेवी रोहित जैन की 12वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को एक सार्थक श्रद्धांजलि का दृश्य देखने को मिला। उनके परिजनों और आपदा मित्र सेवा फाउंडेशन के सहयोग से कठंबा स्थित बिरहोर टोला में जरूरतमंदों के बीच भोजन और वस्त्र बांटे गये। रोहित जैन की दोनों बेटियों ने इस आयोजन की कमान संभाली और अपने हाथों से बच्चों और बुजुर्गों को भोजन एवं वस्त्र बांटे। उनके साथ परिवार की बहन, भतीजी और बहनोई भी इस सामाजिक पहल में आगे रहे। भोजन और वस्त्र वितरण के समय परिजनों की आंखें नम थीं, लेकिन सेवा का संकल्प दृढ़ झलका। आपदा मित्र सेवा फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने पूरे कार्यक्रम का संचालन सहयोग से किया। संगठन के हेमराज साहु, बिनोद स्वर्णकार, तरुण कुमार, मनीष साहु व अन्य सदस्यों ने इसे रोहित जैन के जीवन मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति बताया।

रोहित जैन न सिर्फ एक व्यवसायी, बल्कि समाज के लिए समर्पित एक संवेदनशील इंसान थे। आपदा मित्र सेवा फाउंडेशन के संस्थापक रहे रोहित कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के सूत्रधार रहे। उनके नाम से संचालित एम्बुलेंस और लाइब्रेरी सेवा आज भी समाज को दिशा दे रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...