spot_img

देशभक्ति के रंग में रंगे रोहित-गिल के साथी…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर श्रीलंका के दौरे पर मौजूद टीम इंडिया ने भी देश के इस गौरवपूर्ण पर्व को पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाया। 15 अगस्त को गाले में पहले टेस्ट के लिये मैदान पर उतरने से पहले भारतीय टीम ने अपने होटल में तिरंगा फहराया। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने ध्वजारोहण कार्यक्रम का नेतृत्व किया। पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ इस खास मौके पर मौजूद रहा। तिरंगे को सलामी देने के बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। उस पल में देश से दूर होकर भी हर भारतीय खिलाड़ी के दिल में हिंदुस्तान करीब था।

BCCI ने साझा किया देशभक्ति से भरा वीडियो

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। BCCI ने लिखा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टीम इंडिया पहले टेस्ट से पहले गाले में तिरंगा फहराने के लिये एकजुट हुई। यानी मुकाबला भले श्रीलंका की धरती पर था, लेकिन दिल में हिंदुस्तान था।

आजादी के दिन कप्तानी, गिल के लिये खास रहा पल

पहले टेस्ट में टॉस के लिये मैदान पर उतरे कप्तान शुभमन गिल ने भी इस ऐतिहासिक दिन भारत की कप्तानी करने को अपने लिये बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि देश की कप्तानी करना हमेशा बड़ा सम्मान होता है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस और भारत के 600वें टेस्ट मैच के मौके पर कप्तानी करना इसे और भी खास बना देता है। गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका के खिलाफ यह टेस्ट भारतीय क्रिकेट के लिये एक और ऐतिहासिक पड़ाव लेकर आया। भारत 600 टेस्ट मैच खेलने वाला दुनिया का तीसरा और एशिया का पहला देश बन गया। इससे पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही यह मुकाम हासिल कर सके थे। 15 अगस्त का यह दिन भारतीय क्रिकेट की किताब में सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि तिरंगे के रंग में लिखा एक यादगार अध्याय बन गया। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारत फिलहाल 9 मैचों में चार जीत के साथ पांचवें स्थान पर है। श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज भारत के लिये अहम है। टीम इंडिया की नजर अब इस सीरीज से ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करने पर है, ताकि जून 2027 में ओवल में होने वाले WTC फाइनल की दौड़ में अपनी जगह मजबूत रख सके।

इसे भी पढ़ें :

आंदोलित छात्रों का बड़ा ऐलान, 20 तारीख को…

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...

राष्ट्रपति भवन में सजा ‘एट होम’, PM मोदी समेत 650 विशिष्ट मेहमान जुटे

Kohramlive : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति...

बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने शनिवार...

जबरदस्त टक्कर, DIG समेत दो की मौ’त…

UP : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह...

भरत तिवारी के घर के बाहर लहराया तिरंगा, मां की दो टूक…

Bihar : स्वतंत्रता दिवस पर घर के बाहर तिरंगा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: