Ranchi : रांची की सड़कों पर अब कानफोड़ू शोर नहीं चलेगा। राजधानी में शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने ऐसा एक्शन लिया कि नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया। ट्रैफिक SP राकेश सिंह और ग्रामीण SP प्रवीन पुष्कर की अगुवाई में 596 प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर पर एक साथ रोड रोलर चला दिया गया। बीते एक महीने में चलाये गये विशेष अभियान के दौरान 500 से अधिक बाइक सवारों का चालान काटा गया था। जब्त किये गये प्रेशर हॉर्न और तेज आवाज वाले साइलेंसर को रांची पुलिस लाइन में पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। ट्रैफिक SP राकेश सिंह ने साफ कहा कि प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हैं और आम लोगों, खासकर मरीजों व बुजुर्गों के लिए बड़ी परेशानी बन चुके थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह सख्त कदम उठाया गया। ग्रामीण SP प्रवीन पुष्कर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी यह अभियान तेज़ी से चलाया जायेगा।
रांची में रोड रोलर एक्शन, चकनाचूर हुये 596… देखें वीडियो
Date:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…
Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...
लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…
Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र जरुवाडीह गांव...
ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो
Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...
थाने में पति ने लगाई गुहार, फिर पत्नी ने सुनाया ऐसा फैसला कि सब रह गये दंग…
UP : किशनी थाने में सोमवार को एक ऐसा...
रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…
Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...











