Chatra : सड़क हादसे में बाइक सवार संतोष भुईंया की मौत हो जाने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। वहीं इस हादसे में भोला भुईंया लहुलूहान हो गया। गंभीर रूप से जख्मी भोला को बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर किया गया है। इल्जाम है कि रेफरल अस्पताल में ऑक्सीजन तक का इंतजाम नहीं था। इस वजह से लोगों को और गुस्सा आ गया। आजसू नेता मनोज चंद्रा की अगुवाई में लोग सड़क पर उतर आये और सिमरिया चौक को घंटो जाम कर दिया गया। रोड जाम हो जाने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम हटाने की कोशिश की गई, पर आक्रोशित लोग कुछ सुनने को राजी नहीं थे। वो लोग मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा और एक कोल वाहन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। यह हादसा चतरा के सिमरिया के मुख्य मार्ग पर हुआ।
घटना को लेकर कुछ लोगों ने बताया कि पुंडरा गांव में रहनेवाले संतोष भुईंया और भोला भुईंया एक बाइक से बीती रात कहीं जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक कोल वाहन के आ जाने से इनका संतुलन बिगड़ गया। बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में धक्का मार दिया, जिससे संतोष की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं भोला लहुलूहान हो गया।
इसे भी पढ़ें : T20 World Cup : टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिया 185 रनों का लक्ष्य
इसे भी पढ़ें :आईफोन फैक्ट्री के आसपास के इलाके में लगा लॉकडाउन
इसे भी पढ़ें :सरकार बदलने जा रही है बैंक अकाउंट खोलने और सिम लेने के नियम! जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें :राजधानी में महंगा हुआ Petrol-Diesel
इसे भी पढ़ें :प्यार की राह में भटका, राजस्थान से दिल्ली आकर पहन ली हथकड़ी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :बिहार में निकली 10 हजार से अधिक VACANCY, 59,000 तक मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : AJIO Business पर बिकेगा ‘एक्सलेरेट’, ब्रांड एंबेसडर होंगे यह क्रिकेटर






