Bihar : बिहार में RJD यानी राजद ने मुकेश सहनी की पार्टी VIP यानी विकासशील इंसान पार्टी से हाथ मिला लिया है। बिहार में 26 सीटें रखने वाली राजद ने VIP को तीन सीटें दे दी है। इसमें झंझारपुर, गोपालगंज और मोतिहारी की सीट शामिल है। राजद सुप्रीमो लालू यादव से हरी झंडी मिलने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया को बताया कि VIP पिछले बार भी महागठबंधन का हिस्सा था। उसे तब भी तीन सीटें चुनाव लड़ने के लिए मिली थी। तेजस्वी ने कहा कि जो लोग 400 पार का नारा लगा रहे हैं, इस बार बिहार की धरती उन्हें धूल चटाने का काम करेगी। मैं फिर दोहरा रहा कि इस बाद बिहार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। वहीं, मुकेश सहनी ने कहा कि हमलोग लालू प्रसाद की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं। हमलोग चालीस के चालीस सीटें जीतेंगे।
#WATCH बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “…राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी को 3 सीटें देंगे। तीन सीटें- गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं…” pic.twitter.com/0zgQ79NnB2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2024
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल कोर्ट की शरण में, फैसला सुरक्षित
इसे भी पढ़ें :रूठी पत्नी नहीं मानी तो अबोध बच्चे को प’टक दिया, फिर…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में झामुमो के हिस्से पांच सीटें, इन नामों की चर्चा…
इसे भी पढ़ें :22 नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, पार्टी को बड़ा झटका
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंदर सिंह गये भाजपा में
इसे भी पढ़ें :बसपा ने 12 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मोनू के घरवालों का रो-रोकर हाल बुरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :ताइवान में भीषण भूकंप की खतरनाक तस्वीरें…देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन इलाकों में हीट वेव का अलर्ट…







