Kohramlive : अनंतनाग मुठभेड़ में शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और DSP हुमायूं भट की शहादत का बदला ले लिया गया। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा TRF का कमांडर उजैर खान एनकाउंटर में मारा गया। कोकरनाग के गडूल के घने जंगल और सीधे पहाड़ में बनी प्राकृतिक गुफाओं में आतंकी छुपे थे। बीते सात दिनों तक रूक-रूककर चले एनकाउंटर में आखिरकार लश्कर कमांडर उजैर खान मारा गया। उजैर खान के साथ एक और आतंकी की डेड बॉडी मिली, फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मारे गये कमांडर उजैर खान के पास से उम्दा किस्म के हथियार भी मिले हैं। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ड्रोन, अत्याधुनिक हथियार और अन्य उपकरण का खुलकर इस्तेमाल किया। आशंका है कि एक अन्य आतंकी को भी गोली लगी है, उसे खोजा जा रहा है।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के कोकरनाग में हुई मुठभेड़ में तीन सुरक्षा अधिकारी और एक सैनिक शहीद हो गये थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा TRF ने ली थी। हमले को अंजाम देने में 10 लाख का इनामी आतंकी उजैर खान शामिल था। उजैर खान स्थानीय आतंकवादी था। वह कोकरनाग के नौगाम गांव का रहने वाला था। साल 2022 के जून माह में उजैर खान आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ गया था। कश्मीर के ADGP ने मीडिया को बताया कि गडूल जंगलों में हुई मुठभेड़ में उजैर खान समेत दो आतंकी मारे गये। घने जंगल और पहाड़ी इलाके में बीते सात दिन तक चला एनकाउंटर मंगलवार को पूरा हुआ, वैसे तलाशी अभियान जारी है। मारे गये आतंकियों में लश्कर कमांडर उजैर खान शामिल है।
इसे भी पढ़ें : रांची से रद्द की गई कई ट्रेनें, कइयों के रूट हुये डायवर्ट… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में मचा कोहराम…
इसे भी पढ़ें : L-1 पॉइंट की तरफ निकला स्पैस्क्राफ्ट…
इसे भी पढ़ें : साइक्लोनिक सर्कुलेशन का झारखंड पर असर, IMD ने कहा…
इसे भी पढ़ें : IND vs AUS : वनडे सीरीज के लिए इंडियन टीम का ऐलान, किस-किसको मिली जगह… जानें






