spot_img
spot_img

रिटायर्ड इसरो कर्मचारी ने पत्नी को मा’र डाला, केवल इसलिये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IT सिटी बेंगलुरु से एक ऐसी खबर आई, जिसने हर दिल को झकझोर दिया। 65 साल के रिटायर्ड इसरो कर्मचारी नागेश्वर राव ने अपनी पत्नी संध्या को गला घोंट कर मार डाला, वहीं खुद भी जान देने की कोशिश की। बेंगलुरु के अवलाहल्ली इलाके में आज सुबह हुई इस वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नीहंता नागेश्वर राव को अपनी कस्टडी में ले लिया। पुलिस ने मीडिया को बताया कि नागेश्वर राव ने पत्नी संध्या की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। वहीं, वह खुद भी आत्महत्या करने का विचार बना रहा था, लेकिन वह घटनास्थल से भागा नहीं। उसने सबसे पहले अपने एक जानकार को फोन किया। उसी जानकार ने पुलिस को सबकुछ बता दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नागेश्वर राव लंबे समय से डिप्रेशन का इलाज करा रहा था और मानसिक रूप से काफी परेशान था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे अपनी मौत के बाद पत्नी के भविष्य को लेकर गहरी चिंता सताती थी। इन्हीं आशंकाओं के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि दंपति की एक बेटी है, जो अमेरिका में रहती है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है और मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘आपन सरस्वतीया’ अभियान को मिला नया बल, गांव-गांव करेंगे जागरूक…

Garhwa : गढ़वा की जीवनरेखा मानी जाने वाली सरस्वती...

वायु सेना का विमान क्रैश, देश ने खोये पांच जांबाज…

Kohramlive : देश की सुरक्षा के लिये हर पल...

झारखंड के इन 6 जिलों में तेज आंधी-बारिश और ठनका गिरने की आशंका…

Ranchi : झारखंड में मानसूनी गतिविधियां तेज होने लगी हैं...

साफ-सफाई और सुव्यवस्था देख गदगद हुये DPM…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण पंचायत सचिवालय में शनिवार...

अचानक बिगड़ी तबीयत बनी काल, PDS डीलर नेमीचंद दांगी का निधन…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड ने शनिवार को...