spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

थाने के बाहर रिटायर्ड DSP ने पत्नी-बेटे को मा’री गो’ली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Punjab : आज दोपहर अमृतसर सदर थाना के बाहर अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। एक रिटायर्ड CRPF DSP तरसेम सिंह ने अपने बेटे बचित्तर सिंह की थाने के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उनकी पहली पत्नी जागीर कौर और बहु गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक यह लोग प्रॉपर्टी विवाद को लेकर थाने पहुंचे थे। थाने के अंदर इनके बीच कहासुनी हुई। रिटायर्ड अधिकारी थाने से बाहर निकले और 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर सीधे बेटे पर गोली चला दी। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। फिर उन्होंने पहली पत्नी पर भी गोलियां दाग दीं। पुलिस ने तुरंत तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया और हथियार भी जब्त कर लिया गया है। थानेदार ऋषभ भोला ने घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि “आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटे की मौत हो चुकी है, पत्नी की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए गुरु नानक देव अस्पताल भेजा गया है। शुरुआती जांच में मामला जायदाद बंटवारे से जुड़ा बताया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार में कई वर्षों से तनाव था। पहली पत्नी और बेटा अलग रहते थे और DSP तरसेम सिंह की दूसरी शादी भी चर्चा में थी। दूसरी शादी से 2 बच्चे हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण के दैहर गांव में शोक, ब्रह्मर्षि समाज के तपेदार का नि’धन…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के दैहर गांव...

बनारस से रांची आ रही बस मौ’त से टकराई, मची ची’ख-पुकार…

Ranchi : वाराणसी से रांची आ रही रेखा बस...

राजधानी रांची में ब्लूप्रिंट तैयार, पुलिस अफसरों को मिले नये टास्क…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराध और कानून-व्यवस्था को...