Ranchi : जेल में बंद न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल और पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश की ओर से दायर अलग-अलग जमानत अर्जी मामले की आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने प्रेम प्रकाश की जमानत पर ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 13 दिसंबर निर्धारित की है। साथ ही विष्णु अग्रवाल के जमानत पर कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए 11 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की गई है।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले में विष्णु अग्रवाल और प्रेम प्रकाश के खिलाफ अब आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। ऐसे में उन्हें जमानत दी जाए। न्यायाधीश दीपक रोशन की कोर्ट में सुनवाई हुई।
यहां याद दिला दें कि बीते 31 जुलाई को रात करीब दस बजे ईडी ने विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन गलत ढंग से खरीदने का इल्जाम है। ईडी ने जांच में पाया था कि इस जमीन के मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ की गई थी। कोलकाता रजिस्ट्री कार्यालय में रखे मूल दस्तावेज में रैयत का नाम बदला गया था, जिसके बाद विष्णु अग्रवाल ने यह जमीन खरीदी थी।
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में फा*यरिंग, तीन को लगी गोली…
इसे भी पढ़ें : टॉप-8 के लिए इंग्लैंड और नीदरलैंड आमने-सामने
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये पेशकार विपिन किशोर…
इसे भी पढ़ें : 72 कांडों में वांटेड कुख्यात ने किया सरेंडर, क्या बोले SP… देखें
इसे भी पढ़ें : CM ने दी अनुमति, BDO के खिलाफ चलेगा केस…
इसे भी पढ़ें : गांजा-ताड़ी पीने वालों ने अनाथ कर डाला चार बेटियों को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो












