spot_img

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की मौत पर पूर्व CM ममता बनर्जी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि आशीष बनर्जी को लगातार बदनाम किया गया, उन पर झूठे भ्रष्टाचार के आरोप लगाये गये और मानसिक दबाव में रखा गया। रविवार को बीरभूम के रामपुरहाट स्थित TMC कार्यालय में आशीष बनर्जी का शव फंदे से लटका मिला था। मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच जारी है। ममता बनर्जी ने कहा कि आशीष बनर्जी ने पांच बार विधायक और पूर्व उपाध्यक्ष के रूप में रामपुरहाट के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इसके बावजूद उन्हें बार-बार बदनाम किया गया और बेवजह दबाव में रखा गया। “राजनीतिक दुश्मनी की मानवीय कीमत क्या होती है, इस पर समाज को गंभीरता से सोचना चाहिये।”

अभिषेक बनर्जी ने BJP और मीडिया पर लगाये आरोप

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर कहा कि बिना सबूत किसी की छवि खराब करना बेहद खतरनाक है। उन्होंने भाजपा और मीडिया के एक वर्ग पर आशीष बनर्जी के खिलाफ बेबुनियाद आरोपों का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “राजनीतिक लड़ाइयां खत्म हो जाती हैं, लेकिन किसी की जान वापस नहीं आती।” पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट मिला है। उसमें राजनीति में आने को अपनी गलती बताते हुये खुद को भ्रष्टाचार से दूर बताया गया है। हालांकि, पुलिस ने नोट की प्रामाणिकता पर अभी कोई अंतिम टिप्पणी नहीं की है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें :

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के...

पुलिसकर्मियों को दिये ये खास टास्क, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल से लेकर...

अंदाज ऐसा कि इंटरनेट भी बोला, वाह रे हाथी!

Kohramlive : जंगल की दुनिया में जिंदगी हर दिन...

परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधारने के लिये CM का बड़ा फैसला…

Bihar : बिहार में राज्य सरकार ने परीक्षा व्यवस्था...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: