spot_img
spot_img
spot_img

रांची में श्री महावीर मंडल का पुनर्गठन, कुणाल अजमानी बने अध्यक्ष…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के संकट मोचन हनुमान मंदिर के विशाल सभागार में एक खास आमसभा हुआ, जहां श्री महावीर मंडल, रांची महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा में सर्वसम्मति से कुणाल अजमानी को अध्यक्ष और मुनचुन राय को महासचिव घोषित किया गया। इन दोनों नाम के ऐलान होते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यह श्रद्धा और संकल्प की एक नई गाथा थी। अपने अध्यक्षीय भाषण में कुणाल अजमानी ने ऐलान किया कि इस वर्ष की पूजा और भी शानदार, जानदार और लाजवाब होगी, श्रद्धालुओं के स्वागत-सत्कार में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने वचन दिया कि महाष्टमी के दिन सभी झांकियों, ताशा पार्टियों और अखाड़ों को प्रोत्साहित किया जायेगा, उन्हें मोमेंटो और सम्मान स्वरूप झंडे व तलवारें भेंट की जायेंगी।

नई कार्यकारिणी की चमकदार सूची

श्री महावीर मंडल की इस नई कार्यकारिणी में कई प्रतिष्ठित नाम शामिल किये गये हैं। संरक्षक मंडल की शोभा बढ़ाने वालों में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और रांची विधायक सी.पी. सिंह शामिल हैं। इनके मार्गदर्शन में मंडल एक नई ऊंचाई छूने को तैयार है। वहीं, संयोजक की भूमिका में डॉ. दिलीप सोनी होंगे, जबकि सहसंयोजक श्यामानंद पांडेय रहेंगे। उपाध्यक्ष पद पर दिलीप स्वर्णकार, बजरंग वर्मा, राजीव चटर्जी, अमित सिंह, प्रवीण लोहिया, ललित चौधरी और राजेश साहू को नियुक्त किया गया। प्रचार प्रसार का जिम्मा सुमित कक्कड़ को सौंपा गया, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नवजोत अलंग, महेश सोनी और अनिल केसरी निभायेंगे। इस विशेष अवसर पर मंडल के वरिष्ठ सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के प्रवक्ता बादल सिंह ने बताया कि पूरी कार्यकारिणी न सिर्फ धार्मिक आयोजनों को आगे बढ़ायेगी, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिये भी प्रयास करेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...