Bihar : मुजफ्फरपुर में प्रगति यात्रा पर निकले बिहार के CM नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज की याद दिलाते हुये कहा कि पहले महिलाओं की स्थिति क्या थी, यह किसी से छिपी नहीं, सभी जानते हैं। शाम में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। उनलोगों ने महिलाओं के भले के लिये कोई काम नहीं किया। CM नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिये कई काम किये। नतीजा, आज काफी बदलाव आया है। स्वयं सहायता समूह जीविका समूह से जुड़नेवाली महिलाओं की स्थिति में काफी बदलाव आया है। जीविका दीदियों को जिन चीजों की जरुरत होती है, हमलोग उसे पूरा करते है। जीविका दीदियों को हमलोग आगे बढ़ा रहे हैं। CM नीतीश कुमार ने आगे कहा कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में ही रहेंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ऑफर पर उन्होंने कहा कि हम दो बार गलती से उनलोगों के साथ चले गये थे, लेकिन अब उनको छोड़कर इधर आ गये हैं। अब पुराने साथियों के साथ ही है। उनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया।
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला





