रांची : झारखंड में पिछले चार-पांच दिनों से कोरोना संक्रमण लगातार घट रहा है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार की बात करें तो 5643 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे तो वहीं 2507 नए मरीज मिले। जबकि 60 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। पिछले 5 दिनों की बात करें तो 17 मई को 2507, 16 मई को 2321, 15 मई को 3157, 14 मई को 3776 और 13 मई को 4991 नये मरीज मिले थे। लगातार स्वस्थ हो रहे मरीजों और घट रहे संक्रमण के कारण अस्पतालों में भी कुछ बेड खाली हुए हैं। घटते संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग और राज्य के लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की है।
Read More : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)
Read More : नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई… ओ गंगा बहती हो क्यूं… ‘बच्चों’ का कब्रगाह बनी ‘मईया’ की गोद
वहीं देश की बात करें तो सोमवार को 2,63,533 नए मामलों की पुष्टि के साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 2,52,28,996हो गए हैं। बड़ी राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 4,22,436 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इस बीच मौत के आंकड़ें अब भी डरा रहे हैं।
देश में किस दिन कितनी मौतें
- 6 मई- 3,920
- 7 मई- 4,194
- 8 मई- 4,133
- 9 मई- 3,748
- 10 मई- 3,879
- 11 मई- 4,200
- 12 मई- 4,126
- 13 मई- 3,999
- 14 मई- 3,879
- 15 मई-4,090
- 16 मई- 4,092
- 17 मई-4,340








