spot_img
spot_img
spot_img

Smart Meter : अब नहीं कटेगी बिजली, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सुकून…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : अब बिजली उपभोक्ताओं के लिये सुकून भरी खबर है। Smart Meter का बैलेंस खत्म होने पर भी अब रात को  रविवार को या सरकारी छुट्टियों में घर अंधेरे में नहीं डूबेगा। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की परेशानी को समझते हुये नियमों में अहम बदलाव कर दिया है। पहले यह होता था कि जैसे ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर का रिचार्ज खत्म, वैसे ही बिजली गुल। लेकिन अब अगर रात में बैलेंस खत्म हुआ, तो बिजली नहीं कटेगी।

Smart Meter उपभोक्ताओं को मिली राहत 

रविवार हो या कोई सरकारी अवकाश अब बिजली सप्लाई नहीं कटेगी। उपभोक्ताओं को एक दिन का “ग्रेस टाइम” मिलेगा, ताकि वे अगले कार्यदिवस पर आराम से रिचार्ज करा सकें। यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह राहत केवल एक दिन की है। अगर अगले दिन सुबह तक रिचार्ज नहीं कराया गया, तो सिस्टम खुद-ब-खुद बिजली सप्लाई बंद कर देगा। बीते दिनों रात में अचानक बिजली कटने से कई इलाकों में हंगामा मच गया था। बिल काउंटर बंद होने के कारण लोग चाहकर भी तुरंत रिचार्ज नहीं कर पा रहे थे।

इसे भी पढ़े :Blast : रामगढ़ में मची चीख-पुकार

इसे भी पढ़े :Terrorist : AK-47 को माना ‘खिलौना’, दारोगा और CO पर गिरी गाज…

यही परेशानी अब इस फैसले से दूर करने की कोशिश की गई है। जिले में कुल 3.65 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 80 हजार शहर में रहते हैं। रीवैंप योजना के तहत अब तक 80 हजार से ज्यादा घरों में स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं, जिसमें 20 हजार शहरी और 60 हजार ग्रामीण उपभोक्ता शामिल हैं। बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता आशीष यादव ने मीडिया को बताया कि “उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुये यह फैसला लिया गया है। अब रात में और छुट्टी के दिन भी सप्लाई बाधित नहीं होगी, लेकिन अगले दिन रिचार्ज अनिवार्य रहेगा।”

इसे भी पढ़े :Delhi : विधानसभा सुरक्षा में चूक, बैरिगेट तोड़ अंदर घुसी कार, फिर…

इसे भी पढ़े :SP का एक्शन, थानेदार पर गिरी गाज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बनारस में राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा अंदाज…

UP : गंगा किनारे बसे आध्यात्मिक नगरी काशी में...

झारखंड में अगले तीन रोज तक रहे अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : कई दिनों से सूरज की तल्खी झेल...

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...