Kohramlive Desk : बिजनेस वर्ल्ड में बेहतरीन पोजिशन बनाने के बाद अब क्रिकेट की दुनिया में भी Reliance निरंतर अपनी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी को मजबूत कर रहा है। भारत के बाद रिलायंस ने दक्षिण अफ्रीका और यूएई में भी टी20 लीग टीम खरीद ली है। रिलायंस की टी20 स्कावड में सबसे नयी टीम दक्षिण अफ्रीका की ‘केपटाउन’ है। इसे बीते मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुंबई इंडियन ब्रांड ने खरीदा है। इसके साथ ही रिलायंस के पास तीन देशों में तीन टी20 टीमें हो गई हैं।
मुंबई इंडियंस का मजबूत और मनोरंजक क्रिकेट ब्रांड
दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग टीम ‘केपटाउन’ का रिलायंस परिवार में स्वागत करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने कहा, “रिलायंस परिवार में हमारी नयी टी20 टीम का स्वागत करते हुए मैं बेहद खुश हूं! हम मुंबई इंडियंस के मजबूत और मनोरंजक क्रिकेट ब्रांड को दक्षिण अफ्रीका जैसे देश में ले जाने पर उत्साहित हैं।यह एक ऐसा देश है, जो क्रिकेट से उतना ही प्यार करता है, जितनाहम भारतीय करते हैं! जैसे-जैसे मुंबई इंडियंस का वैश्विक क्रिकेट फुटप्रिंट बढ़ता जाएगा, वैसे वैसे खेलों के माध्यम से खुशी और उत्साह फैलाने की हमारी प्रतिबद्धता में इजाफा होता रहेगा! ”
क्रिकेट ईको सिस्टम और ब्रांड मुंबई इंडियंस में विशेषज्ञता
रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, “दक्षिण अफ्रीकी फ्रेंचाइजी के साथ अब हमारे पास तीन देशों में तीन टी20 टीमें हैं। हम क्रिकेट ईको सिस्टम और ब्रांड मुंबई इंडियंस में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं, ताकि प्रशंसकों को कुछ बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिले”कंपनी के मुताबिक देश में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने क्रिकेट फ्रेंचाइजी, फुटबॉल लीग, खेल प्रायोजन, परामर्श और एथलीट प्रतिभा प्रबंधन के माध्यम से खेलों के लिए एक बेहतर ईको सिस्टम विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
देश भर के एथलीटों को चैंपियन बनने का अवसर
इसके अलावा आरआईएल के सीएसआर विंग – रिलायंस फाउंडेशन स्पोर्ट्स के माध्यम से देश भर के एथलीटों को चैंपियन बनने के अवसर प्रदान किया जा रहा है। वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी में भारत का पक्ष मजबूत करने के साथ देश में ओलंपिक आंदोलन का आगे बढ़ाया जा रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में नीता अंबानी के प्रयासों से 40 वर्षों के अंतराल के बाद 2023 में मुंबई में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र की मेजबानी की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कोरोना मृतकों के परिजनों को जल्द मुआवजा दें राज्य
इसे भी पढ़ें : पत्नी ने नहीं उठाया फोन, सिपाही ने तीन दोस्तों को ठोक डाला
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में Women’s College के निर्माण का मार्ग प्रशस्त, CM ने दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें : रांची में महिला एसआई को पिकअप वैन से कुचला, दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज मिश्रा की सल्तनत पर ग्रहण, खुल सकता है बड़ा राज
इसे भी पढ़ें : Maruti ने लॉन्च की मात्र 4.25 लाख में SUV, 25km से अधिक का माइलेज, जानें अन्य फीचर्स
इसे भी पढ़ें : Monkeypox केस की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार अलर्ट, LNJP को बनाया नोडल सेंटर








