spot_img

Reliance Retail ने खोले 813 नए स्टोर्स, 74.2% बढ़कर Profit पहुंचा 1695 करोड़

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Retail के देशभर में 13,635 स्टोर्स हो गए हैं, जो 3 करोड़ 73 लाख वर्ग फुट में फैले हुए हैं। खास बात यह है कि इनमें से 813 स्टोर्स सितंबर तिमाही में ही खोले गए हैं। शुक्रवार को जारी रिजल्ट्स के मुताबिक Reliance Retail की बिक्री में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली, बिक्री के आंकड़ें कोविड पूर्व के आंकड़ों से आगे निकल गए। कंपनी का सकल राजस्व पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में 10.5% बढ़कर 45,426 करोड़ रू जा पहुंचा। शुद्ध लाभ भी 74.2 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। अब यह 1695 करोड़ रू हो गया है।

स्टोर्स के साथ रिलायंस रिटेल ने गोदामों और आपूर्ति चेन को भी मजबूत किया है। कंपनी ने 25 लाख वर्गफुट में फैले 86 नए गोदामों और आपूर्ति केंद्रों की स्थापना की है। कंपनी ने बयान में कहा कि जैसे-जैसे कोविड प्रतिबंधों में ढील दी गई और बिजनेस तेजी की आशा बंधी, कंपनी ने स्टोर्स और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर देना शुरू कर दिया।

दीपावली की अग्रिम बधाई देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि “मुझे आपको ये बताते हुए खुशी हो रही है कि रिलायंस ने वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में मज़बूत प्रदर्शन किया है। भौतिक स्टोर्स और डिजिटल ऑफ़र्स, दोनों की वजह हुए तेज़ विस्तार के दम पर रिलायंस रिटेल लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप राजस्व में अच्छी वृद्धि हुई है और मार्जिन बढ़े हैं।“

सितंबर तिमाही में रिलायंस रिटेल विभिन्न बिजनेस में अपनी उपस्थिती मजबूत करने के लिए कुछ रणनीतिक निवेश भी किए। तिमाही के दौरान रिलायंस रिटेल ने ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म मिल्कबास्केट, भारत के प्रमुख होम स्टाइलिंग सॉल्यूशंस ब्रांड ‘पोर्टिको’ और लोकल सर्च इंजन प्लेटफॉर्म ‘जस्टडायल’ का अधिग्रहण पूरा किया।

कंपनी ने अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी 7-इलेवन इंक. के साथ एक मास्टर फ्रैंचाइज़ी समझौता किया है। अब रिलायंस रिटेल पूरे देश में 7-इलेवन स्टोर्स खोलने की दिशा में बढ़ रहा है। हाल ही में कंपनी ने मुंबई में अपना पहला स्टोर लॉन्च कर किया। फैशन और लाइफस्टाइल सेगमेंट में अपनी उपस्थिती मजबूत करते हुए रिलायंस रिटेल ने प्रतिष्ठित डिजाइनर रितु कुमार की कंपनी- रितिका प्राइवेट लिमिटेड में रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।इसके अलावा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्रांड में भी कंपनी ने निवेश किया है।

Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले

Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...