नई दिल्ली : जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने भारत की प्रमुख क्विक कॉमर्स कंपनी Dunzo में 20 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इस निवेश से रिटेल सेक्टर में रिलायंस रिटेल की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है। रिलायंस रिटेल अब डंज़ो में 25.8% हिस्सेदारी की मालिक होगी। डंज़ो को कुल 24 करोड़ डॉलर का निवेश मिला है।
छोटे गोदामों का नेटवर्क तैयार करेगी डंजो
पूजी से डंज़ो छोटे गोदामों का एक नेटवर्क तैयार करेगी,जिससे वस्तुओं की तत्काल डिलीवरी हो सके। साथ ही कंपनी बी2बी बिजनेस के विस्तार पर भी फोकस करेगी। कंपनी की सेवाएं अभी 7 मैट्रो शहरों में उपलब्ध है जिसे जल्द ही 15 शहरों में विस्तारित किया जाएगा। 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाले ‘क्विक कॉमर्स कैटेगरी’ बाजार में डंज़ो मार्केट लीडर है। हाल में कंपनी ने बैंग्लोर में अपनी सेवाएं शुरू की हैं। कंपनी का फोकस 15-20 मिनट में फल और सब्जियों की होम डिलीवरी पर है।
ऑनलाइन उपभोग पैटर्न में बदलाव
फंडिंग के अलावा डंज़ो और रिलायंस रिटेल आपस में कुछ व्यावसायिक साझेदारी भी करेंगी। डंज़ो रिलायंस रिटेल द्वारा संचालित रिटेल स्टोर्स के लिए हाइपरलोकल लॉजिस्टिक्स प्रदान करेगी साथ ही जियोमार्ट के मर्चेंट नेटवर्क के लिए लास्ट माइल डिलीवरी की सुविधा भी देगी। निवेश पर बोलते हुए, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक, ईशा अंबानी ने कहा, “हम ऑनलाइन उपभोग पैटर्न में बदलाव देख रहे हैं और डंज़ो ने इस सेक्टर में हमें काफी प्रभावित किया है। डंज़ो के साथ साझेदारी से हम रिलायंस रिटेल के उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाएं दे सकेंगे और रिलायंस रिटेल स्टोर्स से उत्पादों की तेज डिलीवरी से ग्राहकों को नया अनुभव दे सकेंगे। हमारे साथ जुड़े व्यापारियों को भी डंज़ो के हाइपरलोकल डिलीवरी नेटवर्क से मदद मिलेगी”
बेजोड़ ग्राहक अनुभव देने की कोशिश
डंज़ो के सीईओ और सह-संस्थापक कबीर विश्वास ने कहा, “हमारी स्थापना के बाद से ही हम एक बेजोड़ ग्राहक अनुभव प्रदान करने की कोशिश करते रहे हैं और यह फंडिंग राउंड हमारे दृष्टिकोण का एक शानदार सत्यापन है। रिलायंस रिटेल के इस निवेश के साथ हमारे पास एक दीर्घकालिक साझेदार होगा जिसके साथ हम तेजी से विकास कर सकेंगे।”
Read More : 4 IPS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
Read More :सदर अस्पताल के 12 डॉक्टर समेत 20 कर्मी पॉजिटिव, ये है लक्षण…
Read More :PLFI के 3 उग्रवादी धराये, उगले कई राज
Read More :केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और पति आशीष कोरोना पॉजिटिव
Read More :UP Election में सीटों के विस्तार की मांग करेंगी अनुप्रिया पटेल
Read More :UGC NET के अप्लीकेशन में 9 जनवरी तक कर सकते हैं सुधार, करेक्शन विंडो ओपन
Read More :बाघ की बॉडी मिलने से सनसनी, 4 महीने में तीसरी मौत ने चौंकाया
Read More :10 हजार दो तभी पास होगी दूसरी किस्त, और फिर…
Read More : शिक्षा विभाग में निकली बंपर VACANCY , जानें कब से करना है आवेदन
Read More :7 जनवरी तक कोल्ड-डे की चपेट में रहेगा बिहार, 7 फ्लाइट कैंसिल
Read More :इटली से आई फ्लाइट में कोरोना ब्लास्ट,125 यात्री संक्रमित
Read More : राजधानी में मर्डर, लाश की हालत देखकर बोले लोग…
Read More :फौजी का हैरतअंगेज कारनामा हुआ वायरल, देखें वीडियो…












