spot_img

रिलायंस जियो ने लॉन्च किया ‘जियोफाइबर पोस्टपेड’, जानें फीचर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो समय-समय पर अपने यूजर्स को सरप्राइज देती रहती है. अब कंपनी ने ब्रॉडबैंड सर्विस JioFiber Postpaid लॉन्च की है. खास बात है कि जियोफाइबर पोस्टपेड के ग्राहकों से कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं लिया जा रहा है. फिलहाल कंपनी इंस्टॉलेशन चार्ज भी नहीं ले रही है. इसके अलावा बिल पेमेंट के लिए ऑटो पे (Auto Pay) की भी सुविधा है ताकि आप ड्यू डेट मिस न करें.

जियोफाइबर पोस्टपेड के फायदे

जीरो एंट्री कॉस्ट

  1. इंटरनेट बॉक्स के लिए कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं होने और कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लगने की वजह से ग्राहकों को 1500 रुपये का फायदा होगा.

 टैरिफ

2. इंडस्ट्री में सबसे कम 399 रुपये प्रति महीने से प्लान शुरू
3. 6 और 12 महीने के प्लान का ऑप्शन
4. सिमेट्रिक प्लान (डाउनलोड स्पीड = अपलोड स्पीड)

 सेट टॉप बॉक्स

5. 4K सेट टॉप बॉक्स का कोई एक्सट्रा कॉस्ट नहीं (1000 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट रिफंडेबल होगी)
6. 15 पेड ओटीटी ऐप्स 999 रुपये और उससे ऊपर के प्लान में (सभी अग्रणी ओटीटी ऐप्स)

जियोफाइबर पोस्टपेड का कनेक्शन कैसे मिलेगा

कोई भी व्यक्ति jio.com/fiber पर लीड ड्रॉप करके सर्विस प्राप्त कर सकता है. जैसे ही आपका एरिया JioFiber के लिए तैयार हो जाएगा, कंपनी के एग्जीक्यूटिव आप तक पहुंचेंगे और आपके घर को इस सर्विस से जोड़ेंगे. सब्सक्रिप्शन के लिए जियोफाइबर पोस्टपेड की सर्विस 17 जून से उपलब्ध होगी.

इसे भी पढ़ें :गांववालों को बचाने का था जज्बा, जाने #airline कंपनी ने क्या किया

इसे भी पढ़ें : अब #Paytm से भी बुक होगी वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...