Kohram live desk : अनुपम प्रियदर्शी अपने गांव कोरोना किट को लेकर जाना चाहते थे। हवाई सफर के दौरान हर कोई जानता है कि वह एक निश्चित वजन का सामान ही अपने साथ लेकर जा सकता है। हालांकि उनका मानना था कि कोरोना किट का वजन 15 किलो से ज्यादा हो सकता है। उनकी इस समस्या को एयरलाइन ने दूर किया।
इंडिगो एयरलाइन को टैग करते हुए अनुपम ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होने लिखा, ‘मैं आपकी फ्लाइट के माध्यम से घर जाने की योजना बना रहा हूं। मैं अपने साथ कोरोना केयर किट्स भी लेकर जाना चाहता हूं। जिन्हें गांववासियों में निशुल्क वितरित करूंगा (सेनिटाइजर, मास्क और दवाएं)। यह 15 किलो के निश्चित वजन से ज्यादा हो सकता है। क्या आप इस नेक काम के लिए मेरे सामान की लिमिट में बढ़ोतरी कर सकते हैं?’ जिसके बाद इंडिगो ने लिखा कि हमने आपको मैसेज किया है।
Hey @IndiGo6E . I’m planning to go home by your flight. I’m willing to carry some Corona Care Kits with me to distribute villagers free . (Sanitizer, Mask & medicines) This may exceed my 15kg baggage limit. Could you pls increase my baggage limit for this nobal cause?
— Anupam Priyadarshi (@anupamgoodhai) June 10, 2021
कुमार विश्वास को भी किया ट्वीट
इसके बाद अनुपन ने कवि कुमार विश्वास को टैग करते हुए एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आदरणीय कुमार विश्वास सर, परसों अपने घर बिहार जा रहा हूं। अपने साथ कोविड केयर किट ले जाने के लिए मैंने इंडिगो एयरलाइंस से निशुल्क अतिरिक्त भार ले जाने की अनुमति मांगी थी जो उन्होंने सहर्ष प्रदान कर दी। अब बस आपसे किट मिल जाए तो मेरे गांव में भी कोविड केयर सेंटर शुरू हो जाएगा।’
आदरणीय @DrKumarVishwas सर। परसों अपने घर बिहार जा रहा हूँ। अपने साथ कोविड केयर किट ले जाने के लिए मैंने इंडिगो एयरलाइन्स से निःशुल्क अतिरिक्त भार ले जाने की अनुमति मॉंगी थी जो उन्होंने सहर्ष प्रदान कर दी अब बस आपसे किट मिल जाए तो मेरे गॉंव में भी कोविड केयर सेंटर शुरू हो जाएगा। https://t.co/vOnXcXio7T
— Anupam Priyadarshi (@anupamgoodhai) June 10, 2021
कुमार विश्वास ने भी जताया आभार
अनुपम के इंडिगो को किए ट्वीट पर कुमार विश्वास ने कमेंट किया है। उन्होंने अनुपम की सराहना करते हुए लिखा, ‘अगर जज्बा हो तो हर शै मदद करती है।‘ साथ ही कुमार विश्वास ने भी इंडिगो का आभार जताया है।’
अगर जज़्बा हो तो हर शै मदद करती है😍👍
आभार @IndiGo6E 🇮🇳👍❤️ https://t.co/gA9Ye3QqSv— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) June 10, 2021












