पटना : रिलायंस जियो 50वां नेशनल सेफ्टी वीक मना रही है। राजधानी पटना सहित बिहार के दर्जनभर लोकेशन्स पर 04 से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत कई जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसे भी पढ़ें : डायन बता महिला को मार डाला, तीन को पुलिस ने दबोचा
कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए खुद के साथ-साथ टीम को सुरक्षित रखना इस जागरुकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा। आयोजन के दौरान कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का कैसे पालन किया जाए इस पर बल दिया गया। इसके तहत बाइक रैली, ड्राइंग प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और सेमिनार आयोजित कर ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस में लगे कर्मियों को जागरूक बनाने की कोशिश की गई। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य पर बल देते हुए उसका थीम “आपदा से सीखें और सुरक्षित भविष्य की तैयारी करें” से कर्मचारियों को जोड़ा गया।
इसे भी पढ़ें : कभी संघ के प्रांत प्रचारक रहे तीरथ सिंह रावत बने उत्त्राखंड के नए सीएम

कार्यक्रम में बताया गया कि आपकी सुरक्षा आपके परिवार की सुरक्षा है। और इसके लिए आपको लगातार जागरूक बने रहने की जरूरत है। सुरक्षा प्रबंधन से तात्पर्य कर्मचारियों की शारीरिक रक्षा करने से भी है। इसमें कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करना भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल के लिफ्टमैन की छत से गिरने से मौत, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप
इसे भी पढ़ें : शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार












