spot_img
spot_img

रिश्तों में जहर घोल देती है ये आदतें, कैसे सुधारें… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : प्यार, भरोसे की मजबूत दीवार पर टिका होता है। लेकिन जब इस दीवार में दरारें आने लगें, तो सबसे खूबसूरत रिश्ता (Relationship Tips) भी बिखर सकता है। आज के दौर में रिश्ते जितनी तेजी से जुड़ते हैं, उतनी ही तेजी से टूट भी जाते हैं। अक्सर लोग बिना सोचे-समझे किसी के साथ प्यार में पड़ जाते हैं, मगर ये नहीं सोचते कि क्या वो रिश्ता सच में उनके लिये सही है? अगर रिश्ते में ये गलतियां हो रही हैं, तो संभल जाना ही बेहतर…

पुराने रिश्तों की परछाइयां: अगर आपका पार्टनर आज भी अपने भूतकाल के पन्ने पलट रहा है, बार-बार अपने एक्स का जिक्र करता है, तो समझिये कि वो आज भी उस मोहब्बत में कहीं न कहीं उलझा हुआ है। ऐसा रिश्ता अधूरा होता है और इसमें सच्चाई कम,Comparison ज्यादा होती है।

भावनाओं की अनदेखी: एक मजबूत रिश्ते की बुनियाद एक-दूसरे की भावनाओं को समझने पर टिकी होती है। अगर पार्टनर आपकी भावनाओं को नजरअंदाज कर रहा है, आपकी बातों को अनसुना कर रहा है, या बीच में ही काट देता है, तो ये एक खतरनाक संकेत है। जहां इज्जत और अहमियत न मिले, वहां रिश्ते दम तोड़ने लगते हैं।

बातचीत की पहल न करना: रिश्तों में मनमुटाव होना आम बात है, लेकिन जब दोनों में से कोई भी आगे बढ़कर बात नहीं करना चाहता, तो ये दूरी बढ़ती ही जाती है। रिश्ते में कोई एक हमेशा झुकता रहे, ये भी ठीक नहीं, मगर दोनों ही अकड़ जायें, तो रिश्ता टिकता नहीं।

तो क्या किया जायें? ( Relationship Tips)

रिश्तों में मिठास बनाये रखने के लिए जरूरी है कि आपस में खुलकर बातें करें, एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें और पुरानी बातों से बाहर निकलकर आज में जियें। अगर प्यार सच्चा हो, तो भरोसे को टूटने न दें, वरना एक छोटी-सी दरार कभी न मिटने वाली खाई बन सकती है।

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...

घर से निकलने से पहले क्यों खिलाई जाती दही-शक्कर, रोचक वजह… जानें

Kohramlive : भारत में जब कोई व्यक्ति परीक्षा देने,...

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...