कोहराम लाइव डेस्क : आईपीएल इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए हुए ऑक्शन अर्थात नीलामी में न्यूजीलैंड के बैट्समैन डेवोन कॉन्वे रिजेक्ट कर दिया गया। कहने का तात्पर्य यह है कि उन्हें को खरीदार नहीं मिल सका था। इसके उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में रनों की बारिश कर दी। कॉन्वे ने कंगारू टीम के खिलाफ 59 गेंदों में धुआंधार 99 रन बनाए। इस उपलब्धि के कारण न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहले टी20 मैच में 53 रनों से पराजित कर दिया।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल
10 चौके और 3 छक्के लगाए
डेवोन ने 99 रनों की पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज कीवी बल्लेबाज के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आए। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 184 रनों का मजबूत स्कोर किया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
इसे भी पढ़ें :हाल के दिनों में करोड़ों लोगों का डेटा लीक, जानें इसका प्रभाव














