बोकारो : Bokaro जिले में अवैध गांजे की सूचना पर पुलिस की टीम छापामारी अभियान चलाया। इसके लिए दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और नारकोटिक्स नोडल पदाधिकारी शत्रुघ्न रजक, पुलिस उपाधीक्षक, सीसीआर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
Bokaro में एक दुकान से 23 पुड़िया गांजा बरामद
पुलिस ने कुर्मीडीह बाजार स्थित विक्रम कुमार की दुकान में छापा मारा। दुकान में विमलेश पांडे को दुकान से 23 पुड़िया गांजा (वजन 102 ग्राम) बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ा। इसके अलावा दुकान के अंदर गांजा पीने में प्रयुक्त होने वाले कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।
इसे भी पढ़ें : कल तक 40 लाख पहुंचाओ वरना ठोक देंगे
एक और दुकान में मारा छापा, पर वहां कुछ नहीं मिला
वहीं गोड़ाबाली स्थित नाथू सिंह की दुकान में छापा मारा गया। लेकिन यहां से कोई भी सामान बराबर नहीं हुआ। वहीं दूसरी दुकान से गिरफ्तार अभियुक्त विमलेश पांडे को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से गांजा बेचने वालों में हड़कंप है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur में नाले से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका










