Bihar : घूस लेते सर्किल इंस्पेक्टर भोगेन्द झा को रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया गया है। विजिलेंस की टीम ने इन्हें 51 हजार रुपये रिश्वत के साथ अरेस्ट किया है। CI भोगेन्द झा सीतामढ़ी के पुपरी अंचल में राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल के पद पर तैनात हैं। आज सुबह पटना से आई विजिलेंस की टीम को देखते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक मामले का पूरा खुलासा नहीं हो पाया था। टीम आगे की कार्रवाई में लगी है।












