spot_img
spot_img

लाल किला वि’स्फोटः अबतक 29 लोगों की हुई पहचान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर लाल किला के पास सोमवार शाम वह मंजर किसी डरावने ख्वाब जैसा था, घड़ी ने सात बजाये ही थे कि अचानक एक कार के भीतर भयावह धमाका हुआ। पलभर में लपटें उठीं, आसपास खड़ी कई गाड़ियां धू-धूकर जल उठीं और लोगों की चीखों से हवा कांप गई। कुछ ही मिनटों में चारों ओर तहलका मच गया, सड़कें सायरनों और धुयें से भर गईं। जमीं पर बिखरी जिंदगियों की गिनती जब शुरू हुई, 11 लोग मौत की नींद सो चुके थे और 20 से अधिक घायल अस्पतालों में जिंदगी से जंग लड़ रहे थे। फॉरेंसिक टीमों, NSG, NIA और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर रातभर जांच शुरू कर दी है। धमाके के बाद दिल्ली-एनसीआर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अबतक 29 लोगों की पहचान हो चुकी है।

CM रेखा गुप्ता ने जताया शोक

CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “लाल किले के पास हुई विस्फोट की घटना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। दिल्ली पुलिस, NSG, NIA और FSL की टीमें पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं। सभी दिल्लीवासियों से निवेदन है कि अफवाहों से बचें और शांति बनाये रखें।”

अब तक 28 लोगों की पहचान हुई 

क्रमनामनिवासीआयु
1शाइना परवीन, पिता मोहम्मद सैफुल्लाहदिल्ली23
2हर्षुल, पिता संजीव सेठीगदरपुर, उत्तराखंड28
3शिवा जायसवालदेवरिया, यूपी32
4समीरमंडावली, दिल्ली26
5जोगिंदरनंद नगरी, दिल्ली28
6भवानी शंकर सामरासंगम विहार, दिल्ली30
8गीता, पिता शिव प्रसादकृष्णा विहार, दिल्ली26
9विनय पाठकआया नगर, दिल्ली50
10पप्पूआगरा, यूपी53
11विनोदबैतजीत नगर, दिल्ली55
12शिवम झाउस्मानपुर, दिल्ली21
14मोहम्मद शहनवाज़दरियागंज, दिल्ली35
15अंकुश शर्माशाहदरा, दिल्ली28
18मोहम्मद फारुखदरियागंज, दिल्ली55
19तिलक राजहमीरपुर, हिमाचल45
24मोहम्मद सफवानसीता राम बाजार, दिल्ली28
26मोहम्मद दाऊदलोनी, गाज़ियाबाद31
27किशोरी लालयमुना बाजार, कश्मीरी गेट42
28आजादकरताल नगर, दिल्ली34

(बाकी घायलों की पहचान जारी है। कई शवों की  DNA जांच हो रही है।)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…

Ranchi : छोटे से कस्बे पिठोरिया की धरती एक...

खनन की रफ्तार पर ग्रहण, कोई कारवाई नहीं…

Ranchi : कोयले की काली धरती पर विकास की...

CRPF के जवानों ने किया ‘महादान’…

Garhwa : गढ़वा में रविवार को 172 बटालियन केंद्रीय...

मानसून की दस्तक से पहले ‘आपन सरस्वतिया’ की बढ़ाई गई रफ्तार…

Garhwa : कभी शहर की पहचान रही सरस्वतिया नदी वर्षों...