spot_img
spot_img

रांची के रेडिशन ब्लू होटल में रेड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित रेडिशन ब्लू होटल में रांची पुलिस ने छापेमारी कर 10 लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, होटल के दो कमरों (नंबर 114 एवं 115) में लंबे समय से अवैध जुआ चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, चुटिया थाना प्रभारी और अन्य थानों की संयुक्त टीम ने देर रात होटल में दबिश दी। पुलिस घेराबंदी के कारण कोई भी आरोपी भाग नहीं सका। मौके से 3 लाख 5 हजार रुपये, 14 मोबाइल,  ताश का पत्ता, स्पाई कैमरा, ब्लुटूथ डिवाईस, LCD TV मिले। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि खेल के दौरान हिडन कैमरे का इस्तेमाल कर खिलाड़ियों के साथ बेईमानी की जा रही थी। पुलिस ने हिडन कैमरे भी जब्त कर लिये हैं। पकड़े गये लोगों के नाम देवव्रत कुमार बेरा (टुनकी टोला, कोकर), विशाल सिंह (BIT रूदिया बस्ती), संदीप घोष (सामलौंग, नामकुम), मनोज कुमार पंडित (पिठोरिया), हेमंत कुमार सिंह (BIT मेसरा), दीप तिवारी (अनंतपुर राज टॉवर, चुटिया), प्रशांत गुप्ता (जेवियर कंपाउंड, लोअर बाजार), सैनिक कुमार महतो (बिरसा चौक हटिया) एवं प्रशांत कुमार महतो (बिराज नगर, लालपुर) बताये गये। रांची पुलिस के अनुसार गठित पुलिस टीम में रांची के सीनियर सिटी DSP कुमार वेंकटेश्वर रमण, चुटिया के थानेदार लक्ष्मीकांत, लोअर बाजार के थानेदार रणविजय शर्मा, लालपुर के थानेदार रूपेश कुमार सिंह, लालपुर थाना के SI हीरालाल पासवान, चुटिया थाना के SI विवेक कुमार शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...