KohramLive desk: हरियाणा पुलिस (Haryana Police) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कई आईटी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। हरियाणा पुलिस विभाग में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट, वेब डिजाइनर और नेटवर्क इंजीनियर सहित कई पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवारों की भर्ती वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट haryanapolice.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से 55 खाली पद भरे जाएंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट्स के लिए इंटरव्यू 06 दिसंबर 2021 को स्टेट क्राइम ब्रांच, हरियाणा हेडक्वाटर्स, मोगीनंद, पंचकुला में आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और शाम 5 बजे तक चलेंगे।
वेब डिजाइनर – 18 पद
नेटवर्क इंजीनियर – 16 पद
सीनियर सिस्टम एनालिस्ट – 13 पद
प्रोग्रामर डेटा एनालिस्ट – 8 पद
कुल खाली पदों की संख्या – 55
योग्यता
वेब डिजाइनर- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ कंप्यूटर कोर्स या बीसीए/एमसीए/पीजीडीसीए में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा 1 साल का अनुभव भी जरूरी है।
नेटवर्क इंजीनियर – कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कंप्यूटर कोर्स या बीसीए/एमसीए/पीजीडीसीए में डिप्लोमा और 1 साल का अनुभव।
सीनियर सिस्टम एनालिस्ट – किसी भी स्ट्रीम में बीई, बीटेक या एमटेक 50% अंकों के साथ या बीसीए, एमसीए या पीजीडीसीए या एमएससी फॉरेंसिक होना चाहिए और 2 साल का अनुभव।
प्रोग्रामर डेटा एनालिस्ट – 50% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में बीटेक या एमटेक या 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीसीए या एमसीए या पीजीडीसीए या एमएससी फॉरेंसिक और 1 साल का अनुभव।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष तक मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
सैलरी
सीनियर सिस्टम एनालिस्ट- 39000 रुपये
प्रोग्रामर डेटा एनालिस्ट- 27200 रुपये
वेब डिजाइनर – 23250 रुपये
नेटवर्क इंजीनियर – 27200 रुपये
इसे भी पढ़ें : Paytm से LPG बुकिंग पर बंपर कैशबैक, जानें कैसे












