झारखंड में आज से 1733 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं पास भी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर के 1733 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 9 जनवरी से 8 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 11 से 13 फरवरी तक खुली रहेगी। जेल वार्डर पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिये। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 25 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 27 वर्ष और एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष तय की गई है।

आवेदन शुल्क एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये और अन्य सभी वर्गों के लिए 100 रुपये निर्धारित है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। लिखित परीक्षा एक चरण में होगी, जिसमें हिंदी-अंग्रेजी, जनजातीय/क्षेत्रीय भाषा और सामान्य अध्ययन सहित झारखंड से जुड़े विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...