झारखंड में 2016 के पहले वाली नियोजन नीति के आधार पर हो सकती है नियुक्ति

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में खतियान आधारित नियोजन नीति पर अंतिम निर्णय लेते हुए विधानसभा से इस संबंध में विधेयक पारित करते हुए आगे के निर्णय के लिए राज्यपाल के पास भेजा था। राज्य सरकार का इस संदर्भ में स्पष्ट मानना था कि 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति एवं पिछड़े वर्ग को 27 % आरक्षण देने के विषय को संविधान की 9वीं अनुसूची का संरक्षण मिल जाने के बाद ही बहाल किया जाए। इन परिस्थितियों में राज्यपाल द्वारा राज्य सरकार का प्रस्ताव वापस कर दिया गया। ऐसे में एक तात्कालिक कदम की जरुरत महसूस करते हुए राज्य के युवाओं से इस संबंध में राय जानने का प्रयास किया गया। पूर्व की सरकार के समय लाई गई 13/11 वाली नियोजन नीति को भी न्यायालय द्वारा रद्द करने का आदेश पारित किया जा चुका था। ऐसे में युवाओं की राय जाननी थी कि क्या तत्कालिक तौर पर पूर्व की नियोजन नीति 2016 के पहले वाली के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार की ‘ मिनी रत्न ‘ कंपनी को राय लेने का जिम्मा सौंपा। राय के लिए कुल 7,33,921 लोगों तक पहुंच बनाई गई। 73 प्रतिशत झारखंड के युवाओं ने 2016 से पहले वाली नियोजन नीति के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति जताई। 16 प्रतिशत ने इसके खिलाफ राय रखी, जबकि 11 फीसदी ने कुछ भी कहने से इनकार किया।

स्थानीय भाषाओं एवं लोक-संस्कृति की जानकारी को नियोजन नीति से जोड़ने का हुआ था प्रयास

मालूम हो कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि सरकार की मंशा राज्य के थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नियुक्ति में राज्य के आदिवासी और मूलवासियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो। लेकिन, नौजवान जो चाहेंगे, उसी मंशा के साथ सरकार जाएगी और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान किया जाएगा। वर्तमान सरकार ने स्थानीय भाषाओं एवं लोक-संस्कृति की जानकारी को नियोजन नीति से जोड़ने का प्रयास किया था। साथ ही राज्य में स्थित संस्थान से 10वीं /12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने की शर्त भी जोड़ी थी, जिसे कुछ लोगों एवं दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों के द्वारा न्यायालय में चुनौती दी गई थी।

इसलिए युवाओं की राय जानने की पड़ी जरूरत

विभिन्न मंचों से मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य के लोगों के लिए हितकारी नियोजन नीति लाने के उद्देश्य ने सरकार ने कदम बढ़ाया था, जिसे वापस कर दिया गया। स्थानीय युवाओं, भाषाओं एवं लोक-संस्कृति की शर्त देश के विभिन्न राज्यों में लागू हैं। भाषा के संबंध में कई राज्यों में स्पष्ट नीति है, जो नियुक्ति प्रक्रिया का मुख्य आधार भी है। देश के लगभग सभी राज्यों ने अपने युवाओं को अपने यहां नौकरी में अवसर देने के लिए उपयुक्त नियोजन नीति बनाई है। परन्तु, यह भी सच था कि नयी नीति लाकर नियोजन प्रक्रिया पूरा करने के क्रम में बहुत सारे अभ्यर्थियों की उम्र चली जाती। शिक्षक/पुलिस/कर्मचारी के बहुत सारे पद खाली हैं, ऐसे में राज्य में राज्य के युवाओं के मत को जानने की आवश्यकता महसूस की गई,  ताकि समय से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा सके।

इसे भी पढ़ें : चीफ इंजीनियर की रिमांड अवधि बढ़ी, उगल गए कई राज

इसे भी पढ़ें : Heatwave Alert : बढ़ती गर्मी बढ़ा रही टेंशन, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

इसे भी पढ़ें : जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी ऐसी, रांची की छवि पूरी दुनिया में निखरेगी

इसे भी पढ़ें : ढुल्लू महतो जेल से बाहर आए…

इसे भी पढ़ें : रांची में G20 Summit की तैयारियों का ग्रामीण एसपी ने लिया जायजा, देखें…

इसे भी पढ़ें : CM केजरीवाल ने डिप्टी सीएम सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा किया मंजूर

इसे भी पढ़ें : जीवन जीने का अंदाज बदल देगा 5जी : आकाश अंबानी

इसे भी पढ़ें : बिहार के 5 और झारखंड का 1 और शहर हुआ Jio True 5G

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...