spot_img

एक जानदार गेम एप ने रच दिया Record, 11.8 करोड़ लोग हो गए दीवाने

Date:

spot_img
spot_img
  • विकास के बनाए लूडो किंग एप ने जमाया सिक्‍का

कोहराम लाइव डेस्‍क : # Record : बुद्धि और कौशल हो तो एक पेचकश भी बड़ी मशीन के समान उपयोगी साबित हो सकता है। मशीन अपने से बेहतरीन रिजल्‍ट नहीं दे सकती, बल्कि इसके लिए जहीन दिमाग की भी जरूरत होती है। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है विकास जायसवाल ने। उन्‍होंने लूडो खेल का ऐसा एप बना कर Record बना दिया कि क्‍या बच्‍चे, क्‍या जवान, क्‍या बूढ़े, सब बन गए दीवाने। ऐसी दीवानगी बहुत कम ही देखने को मिलती,पर खेल की दीवानगी तो कुछ अलग किस्‍म की होती ही है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

बात लूडो (Ludo) की हो, तो क्‍या कहना। यह एक ऐसा खेल है, जिसका नाम सुनते ही हम बचपन की यादों में चले जाते हैं। आज भी लगभग सभी घरों में लोग इस गेम को खेलते दिख जाएंगे। याद कीजिए, पहले जब स्मार्टफोन नहीं थे, तब लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ एक जगह बैठ कर इस गेम को खेला करते थे। वक्त के साथ इसका मिजाज अब बदल गया है। ऐसे में विकास ने ऐसा एप बना डाला, जिसके 11 करोड़ से ज्यादा लोग दीवाने हो गए। उनके बनाए लूडो किंग गेम एप के देश-विदेश में दीवाने बन चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : Deepak Prakash का बयान बना गले की फांस, दुमका में FIR दर्ज

दो  साल की उम्र में पिता की हो गई थी मौत # Record

लूडो किंग के आइडिएटर विकास जायसवाल के पिता की मौत तब हो गई थी, जब वह मात्र दो साल के थे। पिता की मौत के बाद वह अपनी नानी के घर रहने लगे। बचपन में उनकी वीडियो गेम खेलने में खासी रुचि हुआ करती थी। पटना के मोहल्लों में उनका क्रेज था,क्योंकि वह इस गेम के चैंपियन थे। वह कम बोलते थे, लेकिन अंदाज क्रिएटिव था।

इसे भी पढ़ें : Minister Badal Patralekh की उंगली फ्रैक्‍चर, सिर में भी लगी चोट

इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में हुए फेल

इंजीनियरिंग की परीक्षा में प्रवेश पाने में नाकाम रहने के बाद जायसवाल ने ग्राफिक्स और मल्टीमीडिया का कोर्स ज्वाइन किया। उन्हें एक कॉलेज में दाखिला मिला और कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने लगे। तीसरे साल में उन्होंने एक पीसी आधारित गेम ‘एग्गी बॉय’; बनाया, जिसे जुलाई-अगस्त 2004 के पीसीक्वैस्ट पत्रिका द्वारा ‘गेम ऑफ द मंथ’; घोषित किया गया। उन्होंने इस गेम की सीडी दिल्ली और मुंबई में गेम डेवलपिंग कंपनियों को भेजी। जायसवाल ने एमआईटी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और मुंबई चले गए।

इसे भी पढ़ें : IED Blast : लोहरदगा में नक्सलियों से मुठभेड़, दो जवान घायल

नौकरी छोड़ शुरू की कंपनी

ग्रेजुएट होने के बाद इंडिया गेम्स लिमिटेड नामक एक गेम कंपनी में विकास ने काम करना शुरू किया। कुछ साल इस कंपनी में काम करने के बाद अपनी कंपनी शुरू करने के बारे में सोचा। 2008 में नौकरी छोड़ दी और सात लोगों की एक टीम के साथ अपनी खुद की गेमिंग कंपनी गेमेशन शुरू की। अक्टूबर 2015 में जायसवाल ने एक सांप और सीढ़ी गेम एप में आने के बाद लूडो किंग बनाने का विचार किया था। लूडो किंग दिसंबर 2016 में लॉन्च किया। अब इस गेम एप के 11.8 करोड़ दीवाने हैं। सिंगर मिका सिंह ने लूडो किंग ऐप के म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दी है।

इसे भी पढ़ें : पुलवामा पर PM-Modi ने कहा- पड़ोसी देश ने कबूला गुनाह

इसे भी पढ़ें :

गरीबी से लड़कर चमका परिवार, एक ही घर के 5 बच्चे डॉक्टर बनने की राह पर…

Kohramlive : घर कच्चा था, दीवारों पर गरीबी की...

मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही कामयाबी, ये आसान तरीका अपनायें…

Kohramlive : जीवन में सफलता पाने के लिये हर...

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

भगवा रंग के कपड़े ही क्यों पहनते हैं साधु-संत, जानें रोचक कहानी…

Kohramlive : महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में चारों तरफ साधु-संन्यासी...

इन तीन बातों को हमेशा रखें गुप्त, वर्ना तबाह हो जायेगी जिंदगी…

Kohramlive : आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र ( Chanakya...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गरीबी से लड़कर चमका परिवार, एक ही घर के 5 बच्चे डॉक्टर बनने की राह पर…

Kohramlive : घर कच्चा था, दीवारों पर गरीबी की...

मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही कामयाबी, ये आसान तरीका अपनायें…

Kohramlive : जीवन में सफलता पाने के लिये हर...

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

भगवा रंग के कपड़े ही क्यों पहनते हैं साधु-संत, जानें रोचक कहानी…

Kohramlive : महाकुंभ (Mahakumbh 2025) में चारों तरफ साधु-संन्यासी...

इन तीन बातों को हमेशा रखें गुप्त, वर्ना तबाह हो जायेगी जिंदगी…

Kohramlive : आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र ( Chanakya...